31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के सपने दिखाए और तीन साल तक लगातार करता रहा दुष्कर्म, शादी का दबाव पड़ा तो बोला मुझे भूल जाओ

शहर में प्रेमी जोड़े का एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने लड़की को शादी का झांसा दिया और लगातार तीन साल तक साथ रहकर दुष्कर्म (Young man rape with girl)किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Murari Soni

•

Updated: 26 Jun 2019, 9:05 PM IST

Young man raped girl for three years continuously in Chhattisgarh

शादी के सपने दिखाए और तीन साल तक लगातार करता रहा दुष्कर्म, शादी का दबाव पड़ा तो बोला मुझे भूल जाओ

बिलासपुर. शहर में प्रेमी जोड़े का एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने लड़की को शादी का झांसा दिया और लगातार तीन साल तक साथ रहकर दुष्कर्म(Young man rape with girl) किया। लेकिन जब शादी की बात आई तो युवक मुकर गया और धमकियां देने लगा।

कोरबा जिले में रहने वाली 1 नर्स को शादी का झांसा देकर युवक अपने साथ 3 साल रखकर दैहिक शोषण करता रहा। शादी का दबाव बनाने पर युवक मुकर गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।सरकंडा पुलिस के अनुसार कोरबा जिले में रहने वाली 26 वर्षीय 1 युवती प्राइवेट अस्पताल में नर्स है।

read more-लड़कियों पर कमेंट करने वाले अब जरा हो जाओ सावधान, किसी भी रूप में कहीं भी हो सकती है पुलिस

सन 2014 से वह सरकंडा क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही है। चांटीडीह में किराये के मकान में रहकर कटघोरा के ग्राम खाल्हेपारा में रहने वाला मुकेश आर्मो पिता खेत्रपाल आर्मो सन 2016 में पीएससी की कोचिंग कर रहा था। युवती से उसकी मुलाकात सन 2016 में हुई थी। युवती को प्रेमजाल में फंसाने के बाद मुकेश ने उसे पत्नी बनाकर किराये के मकान में रखा और दैहिक शोषण(Young man rape with girl)करने लगा। युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया और शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।