बिलासपुर

Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 2 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल…वज्रपात की संभावना

Monsoon 2024: मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में सरगुजा और बिलासपुर संभाग समेत 14 जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

3 min read

Monsoon 2024: बिलासपुर में बुधवार को सुबह से शाम तक धूप-छांव वाली स्थिति रही, तो रात में रह-रह कर झमाझम बारिश होती रही। इधर मंगलवार को दूसरे टाइम से लेकर बुधवार को दिन भर बारिश न होने के चलते अधिकतम तापमान में जहां 4 डिग्री तो न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बुधवार को सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक धूप-छांव की स्थिति बनती रही। इसके बाद आसमान में काली घटाएं छाने लगीं। शाम 7 बजे के बाद ठंडी हवाओं के झोंके के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। देर रात तक कभी तेज तो कभी धीमह बारिश होने का क्रम चलता रहा। इससे उमस (Monsoon 2024) भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। बतादें कि मंगलवार को सुबह से लेकर दोपहर तक हल्की बारिश होती रही। दोपहर 2 बजे के बाद से लेकर बुधवार को शाम तक बारिश नहीं हुई। इससे उमस के साथ गर्मी भी बढ़ गई थी। रात में हुई बारिश से मौसम जरूर सुहाना हो गया है।

Monsoon 2024: अगले 24 घंटों में 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, कोरबा पर जांजगीर जिले में एक- दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने की (Monsoon 2024) संभावना है।

CG Weather Update: फिर से शुरू होगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय नहीं हुआ है। जून के आखिरी दिनों में बारिश में कमी आई थी। जुलाई में इसकी भरपाई होने की संभावना है। दो दिन बाद प्रदेश में फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। रायपुर, दुर्ग और बस्तर में बारिश कम हुई है। राजधानी में अब तक 180.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर भारी बारिश की संभावना जताई है। अगले (Monsoon 2024) 24 घंटे में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के 14 जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

Weather: अब तक इतनी बारिश

बिलासपुर - 254
बिल्हा - 132
मस्तूरी - 171
तखतपुर - 144
कोटा - 202
सीपत - 180
बेलगहना - 132
बेलतरा - 119
रतनपुर - 156
सकरी - 182
(नोट: आंकड़े जून के मिमी में)

Monsoon Alert: आज भी जिले में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर ओडिशा-गंगीय पश्चिम बंगाल तटों से सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसी तरह पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तरप्रदेश और झारखंड के ऊपर स्थित है। चक्रवाती परिसंचरण (Monsoon 2024) निम्न दबाव के क्षेत्र तक औसतन समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से गुरुवार को भी जिले के कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है।

Monsoon: खरीफ फसल के लिए शुरू हुई जुताई-बोआई

इस बार मानसूनी बारिश जरूर देर से शुरू हुई, पर अब पिछले पांच दिन से रह-रह की बारिश हो रही है। लिहाजा किसान खरीफ फसल के लिए खेतों की जुताई व बोआई जोरशोर से शुरू कर दिए हैं।

Updated on:
05 Jul 2024 07:58 am
Published on:
04 Jul 2024 06:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर