बिलासपुर

Monsoon 2024: मानसून की ट्रफ लाइन का यू-टर्न, अगले 48 घंटों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने दी चेतावनी

Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के आखिरी हफ्ते में प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो सकती है।
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2024, 3:32 PM IST
Weather news

Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। जाते-जाते मानसून एक बार फिर अपना दम दिखा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के आखिरी हफ्ते में प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो सकती है। पिछले तीन दिन से बारिश न होने से फिर एक बार उमस भरी गर्मी लोगों को सताने लगी है। दिन भर कड़ी धूप के चलते अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

पिछले तीन दिन की तरह शुक्रवार को भी दिन भर कड़ी धूप रही। इससे एक ओर जहां बाहर निकलने में लोगों के पसीने छूटते रहे तो दूसरी ओर घर के अंदर उमस भरी गर्मी से बुरा हाल रहा। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान जहां 34.0 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज (Monsoon 2024) किया गया।

Monsoon Update Today: 2 दिन बाद बन रही बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 23 सितंबर को उत्तर-पश्चिम और इससे सटे पश्चित मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे दो दिन बाद राज्य के विभिन्न स्थानों गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि शनिवार को भी जिले में एक-दो स्थानों में बारिश हो सकती है।

Monsoon 2024: द्रोणिका और चक्रवात के असर से होगी वर्षा

मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, शिवपुरी, सीधी, जमशेदपुर, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम-मध्य बंगाल के खाड़ी और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

दूसरा ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर अंडमान सागर और उसके आसपास 21 सितंबर को बनने की संभावना है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने के बाद, इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 23 सितंबर को बनने की संभावना है।

Updated on:
21 Sep 2024, 3:32 PM IST
Published on: