बिलासपुर

मुस्लिम युवक ने शिवलिंग के साथ की शर्मनाक कृत्य, आक्रोशित लोगों ने की जमकर तोड़फोड़, 8 गिरफ्तार

Crime News: बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने अशोक नगर स्थित दुर्गा मंदिर में स्थित शिवलिंग में अशोभनीय कृत्य किया...
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Oct 2025, 12:51 PM IST
Chhattisgarh Employees News
Chhattisgarh Employees News ( Patrika File Photo )

Crime News: बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने अशोक नगर स्थित दुर्गा मंदिर में स्थित शिवलिंग में अशोभनीय कृत्य किया, जिससे स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक का नाम अशरफ खान है। हिंदू संगठन का आरोप है कि उसने अशोक नगर के दुर्गा मंदिर में स्थित शिवलिंग में अशोभनीय कृत्य किया, जिसकी खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित लोगों ने शहर में जमकर बवाल मचाया।

कई घरों के शीशे टूटे

नाराज भीड़ ने मुस्लिम बस्ती की ओर रुख किया और पथराव तथा तोड़फोड़ की। इस दौरान कई घरों के शीशे टूट गए और बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को भारी बल तैनात करना पड़ा। पुलिस ने बस्ती में फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

कुल 8 बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। वहीं अनैतिक कार्य करने वाले मुस्लिम युवक को भी गिरफ्तार किया है। इस तरह दोनों पक्ष के 8 बदमाशों को हिरासत में लिया गया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल इलाके में स्थित सामान्य है।

Updated on:
4 Oct 2025, 12:51 PM IST
Published on: