बिलासपुर

फांसी लगाने से पहले पिता ने अपने शरीर में छुपाये पांच सुसाइड नोट, बेटा-बेटी कर रहे परेशान इसलिए जा रहा हूं…

कमरे में उनके पति की लाश रस्सी से झूल रही थी। उन्होंने जैसे तैसे दरवाजा खोला और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर तलाशी ली तो उनके पैंट-शर्ट की जेब, कपड़े के भीतर कमर और पेट के पास पांच सुसाइड नोट मिला।
2 min read
फांसी लगाने से पहले पिता ने अपने शरीर में छुपाये पांच सुसाइड नोट, बेटा-बेटी कर रहे परेशान इसलिए जा रहा हूं...
फांसी लगाने से पहले पिता ने अपने शरीर में छुपाये पांच सुसाइड नोट, बेटा-बेटी कर रहे परेशान इसलिए जा रहा हूं...

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बुजुर्ग पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से 5 सुसाइड नोट बरामद किया है। ये सुसाइड नोट मृतक के पैंट-शर्ट की जेब, कपड़े के भीतर कमर और पेट के पास से मिला है । उन्होंने इस नोट में अपनी आत्महत्या के लिए अपने बेटी बेटा और परिवार वालों को जिम्मेदार बताया है।

जानकारी के अनुसार, तोरवा थाना क्षेत्र के स्वास्तिक अस्पताल के पीछे रहने वाले दान मसीह उम्र (उम्र-75) अपनी पत्नी के साथ अपने मकान में रहते थे। उनके तीन बेटे और एक बेटी है। सबकी शादी हो चुकी है और सब अलग-अलग रहते हैं। रविवार को मृतक की पत्नी अपने बेटी के साथ किसी काम से कहीं जा रही थी।

अचानक रास्ते में उनका मन बदल गया। उन्होंने बेटी को अकेले ही चले जाने को कहा और खुद वापस घर लौट आयीं। घर का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उन्होंने काफी देर तक अपने पति को आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी। खिड़की से जब उन्होंने अंदर झाँका तो उनके होश उड़ गए।

कमरे में उनके पति की लाश रस्सी से झूल रही थी। उन्होंने जैसे तैसे दरवाजा खोला और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर तलाशी ली तो उनके पैंट-शर्ट की जेब, कपड़े के भीतर कमर और पेट के पास पांच सुसाइड नोट मिला। जिसमें से 4 फोटोकॉपी है और एक ओरिजनल है। इसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए अपने बेटी बेटा और परिवार वालों को जिम्मेदार बताते हुए भरण पोषण नहीं करने का आरोप लगाया है।

हालंकि उनके बेटा, बेटी और पत्नी का कहना है कि हमने कभी भी उन्हें किसी चीज की कमी नहीं होने दी। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया उन्हें नहीं पता। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
04 Feb 2020 08:40 pm
Published on:
04 Feb 2020 08:40 pm
Also Read
View All