जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले के शिवपारा के रहने वाले टीकम ढीमर की गर्भवती पत्नी डिलीवरी कराने के लिए अपने मायके कुंदरूपारा आई हुई थी। शुक्रवार को उसने मातृ शिशु अस्पताल में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बच्ची की दादी नगीना का कहना है कि आज सुबह बच्ची की मां को कम दूध आने के कारण उन्होंने नर्स को इस समस्या के बारे में बताया। नर्स ने उन्हें चम्मच से दूध पिलाने को कहा।