बिलासपुर

PM Awas Yojana: आवास-मनरेगा में गड़बड़ी का आरोप, परिवार के नाम मास्टर रोल बनाकर निकाली राशि, पंच-ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरेट

PM Awas Yojana: बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत कौड़िया में पदस्थ रोजगार सहायक सरोज वैष्णव पर प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा के कार्यों में गंभीर अनियमितता के आरोप लगे हैं।

2 min read
आवास-मनरेगा में गड़बड़ी (फोटो सोर्स- पत्रिका)

PM Awas Yojana: बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत कौड़िया में पदस्थ रोजगार सहायक सरोज वैष्णव पर प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा के कार्यों में गंभीर अनियमितता के आरोप लगे हैं। पंचायत के पंचों और ग्रामीणों ने कलेक्टर संजय अग्रवाल को लिखित शिकायत सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर रोजगार सहायक को पद से बर्खास्त करने की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि रोजगार सहायक द्वारा आवास योजना और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत किए जाने वाले कार्यों में पैसों का लेन-देन किया जाता है। हितग्राहियों से राशि दिलाने के नाम पर कमीशन मांगा जाता है और कई मामलों में फर्जी मास्टर रोल तैयार कर भुगतान निकाल लिया जाता है।

ये भी पढ़ें

PM आवास में बड़ी लापरवाही! पहली किश्त मिली… फिर भी 200 से ज्यादा घर अधूरे, पंचायत सचिवों से मांगा जवाब

ग्रामीणों का कहना है कि यदि रोजगार सहायक और उनके परिजनों के बैंक खातों, जॉब कार्ड और सीएच नंबर की जांच कराई जाए तो पंचायत में बड़े पैमाने पर हुई अनियमितता उजागर हो सकती है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मनरेगा कार्यों में भी अनियमितता का आरोप

ग्रामीणों के मुताबिक, रोजगार सहायक की बहू कुमुदनी और इंदूलता वैष्णव के जॉब कार्ड नंबरों के माध्यम से भी अलग-अलग कार्यों में भुगतान दर्ज किया गया है, जबकि उन्होंने काम नहीं किया। इसी तरह बसंत वैष्णव के नाम से भी भुगतान होने की बात सामने आई है।

इनके भुगतान में गड़बड़ी के आरोप

परिवार के सदस्यों के अलावा कौशिल्याबाई (सीएच 115124603) के नाम 2871 रुपए, अशोक कुमार गोंड़ (सीएच 114802871) के नाम 1817 रुपए, संतोषी वस्त्रकार (सीएच 114802424), लक्ष्मीनबाई धोबी (सीएच 114802617) और सुमित्राबाई गोंड़ (सीएच 118440355) के नाम 1827-1827 रुपए के भुगतान में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है।

परिवार के नाम दर्ज कराए भुगतान के आरोप

शिकायत में कहा गया है कि रोजगार सहायक ने अपने परिवार के सदस्यों और परिचितों के नाम मास्टर रोल में दर्ज कर राशि का भुगतान दिखाया है। ग्रामीणों के अनुसार संतोषी बाई पति बल्देव के नाम स्वीकृत आवास (आईडी सीएच 114802692) की राशि में से 1827 रुपए प्रवीण कुमार वैष्णव के रोजगार कार्ड में डाले गए, जो रोजगार सहायक का भतीजा बताया जा रहा है। इसी तरह प्रांजल वैष्णव (पिता शत्रुघ्न), जो उनका पुत्र बताया जा रहा है, उसके नाम भी भुगतान दर्ज होने का आरोप है।

शिकायत आवेदन प्राप्त हुआ है। मस्तूरी जनपद कार्यालय द्वारा जांच टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के पश्चात जो भी मामले में दोषी पाए जाते हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - संदीप अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत बिलासपुर।

ये भी पढ़ें

Crime News: पक्के घर का सपना टूटा… बैगा आवास के लिए आई 21.50 लाख की राशि का गबन, ठेकेदार गिरफ्तार

Updated on:
16 Mar 2026 01:59 pm
Published on:
16 Mar 2026 01:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर