बिलासपुर

गेस्ट हाउस में जुआ खेलते पकडे गए विधायक के भाई समेत कई रसूखदार, पुलिस को दिखाने लगे रुआब और फिर…

Gamblers Arrested : सीपत थानक्षेत्र में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई कर लगभग दो दर्जन जुआरियों को रंंगे हाथ गिरफ्तार किया है
2 min read
gambaling in chhattisgarh
गेस्ट हाउस में जुआ खेलते पकडे गए विधायक के भाई, पुलिस को दिखाने लगे रुआब और फिर...

बिलासपुर. Gamblers Arrested : जिले के सीपत थानक्षेत्र में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई कर लगभग दो दर्जन जुआरियों को रंंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुछ जुआरी भागने में सफल हो गए। पकड़े गए जुआरियों में भाजपा-कांग्रेस के नेता, रिश्तेदार व फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारी शामिल हैं।सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार सीपत क्षेत्र के ग्राम भाड़ी स्थित गेस्ट हाउस में पूर्व कांग्रेस नेता व पार्षद पति के जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी के बाद सभी जुआ खेलने लगे। इसकी सुचना मुखबिर ने पुलिस को दी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मौके से 86 हज़ार रुपए जब्त किए और घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 23 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

विधायक का भाई और कांग्रेस नेता गिरफ्तार

जुआ खेलने वालों में सरकारी कर्मचारी के अलावा विधायक का भाई और मानिकपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 58 के पार्षद का पति को खुद भी कांग्रेसी नेता है। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विधायक के भाई ने जानबूझ कर अपना गलत नाम पुलिस को बताया था लेकिन बाद में उसका भांडा फुट गया।

काम नहीं आया रसूख

पकड़े गए रसूखदारों ने पहले तो अपने रसूख का का रुआब दिखाया। राजनितिक बना कर मामले को रफा दफा करने की कोशिश कीलेकिन उनकी एक नहीं चली और प्रशिक्षु डीएसपी आशा सेन और उनकी टीम ने सबको गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
18 Aug 2019 06:23 pm