बिलासपुर

Rain Alert: भीषण ठंड के बीच फिर होगी बारिश, नया सिस्टम होगा एक्टिव, 2 दिन शीतलहर का अलर्ट जारी

Weather Today Update: नए साल का आगमन सर्द हवाओं और घने कोहरे के साथ हुआ है। इसी बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, 4 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) एक्टिव होगा। इसके असर से छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।

2 min read

Rain Alert: बादल छंटते ही शहर में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। अधिकतम, न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट आने से दिन में भी ठंड का अहसास होने पर स्वेटर, जैकेट में लोग नजर आने लगे हैं। इधर मौसम विभाग ने आगामी दो दिन में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

बिलासपुर जिले में 28 व 29 दिसंबर को घने बादल छाने और कही-कहीं बारिश होने से ठंड पर ब्रेक लग गया था। 30 दिसंबर को भी धूप-छांव वाली स्थिति रही। 31 दिसंबर को बादल जरूर छंटे पर अधिकमत और न्यूनतम तापमान में विशेष गिरावट नहीं आई। बुधवार यानी 01 जनवरी को दोनों तापमानों में गिरावट आते ही एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है।

बुधवार को शहर में अधिकमत तापमान जहां 25.0 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में गिरावट की वजह से अब दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है। यही वजह है कि धूप निकलने के बावजूद लोग स्वेटर, जैकेट में निकलने मजबूर हैं।

Rain Alert: तापमान में वृद्धि और बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, 4 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) प्रदेश में पहुंचेगा, जिससे तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की भी संभावना है। विक्षोभ के गुजरने के बाद मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि, 7 जनवरी से तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है। राज्य में 12 फरवरी तक सर्दी का मौसम जारी रहेगा, जिससे अगले 42 दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

शीतलहर की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में छाया हुआ है। दूसरी ओर हवा की दिशा में परिवर्तन होने और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी धीरे-धीरे खत्म होने की वजह से अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन में शीतलहर चलने की भी संभावना है।

प्रमुख शहरों के तापमान पर एक नजर…

स्थान - अधिकतम - न्यूनतम
बिलासपुर - 25.0 - 13.7
पेंड्रा - 23.2 - 11.8
अंबिकापुर - 23.5 - 07.0
रायपुर - 28.2 - 14.1
जगदलपुर - 28.9 - 06.6
दुर्ग - 30.2 - 14.7
राजनांदगांव - 27.5 - 12.0

Updated on:
02 Jan 2025 11:10 am
Published on:
02 Jan 2025 11:09 am
Also Read
View All
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! SECL में 1600 अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख तक जल्द करें आवेदन

PM Awas Yojana: आवास-मनरेगा में गड़बड़ी का आरोप, परिवार के नाम मास्टर रोल बनाकर निकाली राशि, पंच-ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरेट

बड़ी राहत: इस जिले के जरूरी संस्थानों में कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई शुरू, अवैध रिफिलिंग में 6 सिलेंडर जब्त

जलकुंभी अब बोझ नहीं, रोजगार का अवसर… बिलासपुर की नीरजा बना रहीं साड़ी, बायोडिग्रेडेबल पेपर और सजावटी उत्पाद

अंधविश्वास के नाम पर तांत्रिक महिला का बड़ा कांड, झाड़-फूंक के बहाने जेवर लेकर हुई फरार, 2 साल बाद गिरफ्तार

अगली खबर