पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता के कारण पिछले कई दिनों से ठंड से राहत (Weather updates) थी। बादलों की सक्रियता के कारण न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। वहीं पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता हटते ही एक बार फिर कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो गई है। सोमवार की सुबह से ही उत्तर दिशा से शुष्क हवाओं के आने का क्रम जारी है।