CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में उत्तर-पश्चिम दिशा से लगातार शुष्क हवाओं के आने का सिलसिला जारी है। इसलिए अंबिकापुर सहित पूरे संभाग में 3 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ शीतलहर की चपेट में है। इस दौरान अंबिकापुर शहर का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री पहुंच गया है, जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम है।