बिलासपुर

Road Accident: बाइक सवार को 20 फीट तक घसीटने के बाद पलटी तेज रफ्तार कार, मौके पर ही 2 की मौत

Bilaspur Road Accident: बिलासपुर में शुक्रवार को 2 अलग-अलग सड़क में हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। पहली घटना कोटा थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी।
2 min read
• •
Updated: 20 Oct 2024, 12:15 PM IST
Road Accident

Road Accident: बिलासपुर जिले में दो अलग-अलग स्थानों में हुए सड़क हादसों में 2 युवकों की मौत हो गई। पहली घटना रतनपुर क्षेत्र में हुई, यहां शुक्रवार रात के अंधेरे में तेज रफ्तार कार की चपेट में आया बाइक सवार युवक करीब 20 फीट तक घिसटता रहा। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस अनियंत्रित कार के पलटने से उसमें सवार दो युवक भी घायल हो गए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरी घटना कोटा थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने टक्टर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पहली घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां महामाया पारा निवासी रूपेश दुबे (25) शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे बाइक से रोड क्रॉस करते हुए दूसरी ओर ढाबा जा रहा था। इसी बीच बिलासपुर की ओर से तेज रफ्तार कार आ रही थी। चालक कार कंट्रोल नहीं कर पाया और देखते ही देखते रूपेश की बाइक कार की चपेट में आ गई। कार इतनी स्पीड में थी कि बाइक सवार 20 फीट तक घिसटते चला गया। इस हादसे के बाद अनियंत्रित कार सड़क से दूर जाकर पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि रूपेश गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

कार में फंसे युवकों ने किसी तरह बाहर निकलकर बचाई जान

इस हादसे के दौरान कार सवार दो युवक अंदर ही फंस गए थे। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किसी तरह बाहर निकले। बताया जा रहा है कि कार सवार दोनों युवक भी घायल हैं। घटना के बाद दोनों पाली पहुंच गए, जहां अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने रूपेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है।

अस्पताल ले जाने से पहले ही थम गई सांसे

कोटा क्षेत्र के रतखंडी निवासी नेपाल पटेल (26) पेशे से किसान था। शुक्रवार को वो किसी काम से कोटा आया था। इस दौरान उसके साथ उसका भांजा दीपक पटेल भी था। मामा-भांजा जय स्तंभ चौक के पास पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बिलासपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में नेपाल आ गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भांजा दीपक ने आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां चेकअप के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Updated on:
20 Oct 2024, 12:15 PM IST
Published on: