8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धमतरी में बड़ा हादसा! पुलिस जवानों से भरी बस ने ट्रक को मारी टक्कर, 15 जवान घायल

Dhamtari Road Accident: धमतरी में पुलिस जवानों से भरी एक बस ने ट्रक को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में करीब 15 जवान घायल हो गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 17 Oct 2024, 9:27 AM IST

Dhamtari Road Accident

Dhamtari Road Accident: सुकमा थाना के पुलिस जवान बुधवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दो महिला प्रधान आरक्षक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल धमतरी में चल रहा है।

लगभग 22 पुलिस जवान रिफ्रेसर कोर्स के लिए माना कैम्प रायपुर गए थे। बुधवार को दीप ट्रेव्हल्स बस क्रमांक-सीजी-08-एम-0565 में सवार होकर वापस सुकमा लौट रहे थे। तभी नेशनल हाइवे-30 संबलपुर में दोपहर 3.10 बजे बस ट्रक से टकरा गई। ओवरटेक करते बस सीधे ट्रक के पीछे घुस गई। इस दुर्घटना में बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जैसे ही बस और ट्रक की टक्कर हुई बस के भीतर अफरा-तफरी मच गई। कंडक्टर अपनी सीट में ही फंस गया था, जिसे एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका।

इधर सूचना पाकर कोतवाली टीआई राजेश मरई, अर्जुनी टीआई सन्नी दुबे मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाए। क्रेेन की व्यवस्था कर नेशनल हाइवे में खड़े दुर्घटनाग्रस्त बस को भी किनारे किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस के केबिन का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। यहां बैठे 5 लोगों को ज्यादा चोट आई है। इसके अलावा बस के भीतर बैठे 12 अन्य को भी चोट लगी है। पुलिस ने बताया कि महिला प्रधान आरक्षक पूर्णिमा कोड़ोपी, स्वातीदीप तिर्की को गंभीर चोट आई है। इन्हें रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया है।

यह भी पढ़े: CG Road Accident: 20 लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, 2 बच्चे लापता, देखें Video

आधे घंटे तक जाम रहा हाइवे

19 दिन के रिफ्रेसर कोर्स के बाद सभी पुलिस जवान हंसी-खुशी लौट रहे थे। माना से 50 किमी आगे ही यह दुर्घटना घट गई। बस द्वारा ट्रक को ठोकर मारते ही चीख-पुकार शुरू हो गई। नेशनल हाइवे का लेफ्ट साइड लंबा जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे। घायलों को त्वरित उपचार के लिए दो एंबुलेंस लगाए थे। सुकमा पुलिस ने बेहतर इलाज को लेकर धमतरी पुलिस से चर्चा की।

ये हुए हैं जख्मी…

दुर्घटना में प्रधान आरक्षक श्रवण दीवान, महिला प्रधान आरक्षक स्वातीदीप तिर्की, पार्वती कश्यप, पूर्णिमा कोड़ोपी, आरक्षक सोयम हीरा, पोड़ियम हिड़मा, कट्टम रमेश, सुरेश दास, दिनेश कुमार सिदार, अनिल अहिरवार, वेक्को सुकड़ा, धनेश्वरी ध्रुव, रसीदा बानो, ललिता चिड़ियम, सतरूपा कोर्राम, ताती हिड़मे, बिंदेश्वरी नेताम, नूतन कुंजाम, टुकेश्वरी नेताम, टुकेश्वरी नाग, माड़वी मंगली घायल हुए। इसमें से महिला प्रधान आरक्षक स्वामी दीप तिर्की के चेहरे और महिला प्रधान आरक्षक पूर्णिमा कोड़ोपी के स्पाइन में चोट आई है। इन्हें इलाज के लिए मेकाहारा रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल धमतरी में चल रहा है।