बिलासपुर

Road Accident: तहसीलदार के बेटे की मौत, जिला कोर्ट के सामने तेज रफ्तार भारी वाहन ने कुचला, जांच में जुटी पुलिस

Road Accident: मंगलवार तड़के जिला न्यायालय के सामने तेज रफ्तार भारी वाहन ने छात्र की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र को सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Feb 2026, 8:23 AM IST
Road accident
Road accident demo pic

Road Accident: बिलासपुर जिले के सकरी क्षेत्र के रामा लाइफ सिटी में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार तड़के जिला न्यायालय के सामने तेज रफ्तार भारी वाहन ने छात्र की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र को सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव जिले के छुरिया निवासी हनुमंत सिंह श्याम तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं। उनके पुत्र मणींद्र भूषण सिंह श्याम (23 वर्ष) सकरी के रामा लाइफ सिटी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब चार बजे मणींंद्र भूषण बाइक से घूमने के लिए निकले थे। जब वे कलेक्टोरेट के पास जिला न्यायालय के सामने पहुंचे, उसी दौरान एक भारी वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

जांच में जुटी पुलिस

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मणींद्र भूषण सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल छात्र को सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और हादसे में शामिल भारी वाहन की तलाश की जा रही है।

Updated on:
11 Feb 2026, 8:23 AM IST
Published on: