बिलासपुर

Road Accident: महामाया मंदिर से लौट रहे ट्रेनी IAS की कार को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, नशे में चालक गिरफ्तार

Road Accident: नवरात्र के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेकर लौट रहे एक प्रशासनिक अधिकारी की गाड़ी शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई।
2 min read
Road accident
Accident demo pic

Road Accident: नवरात्र के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेकर लौट रहे एक प्रशासनिक अधिकारी की गाड़ी शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई। रतनपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही एक पिकअप ने ट्रेनी आईएएस एवं कोटा एसडीएम अरविंथ कुमारन टी की कार को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में एसडीएम और उनके गनमैन बाल-बाल बच गए, हालांकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रेनी आईएएस अरविंथ कुमारन टी नवरात्र पर्व के मद्देनजर रतनपुर स्थित मां महामाया देवी मंदिर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन सहित अन्य इंतजामों का जायजा लिया और दर्शन के बाद वापस कोटा लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार रतनपुर बस स्टैंड के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई, लेकिन वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। हादसे के तुरंत बाद पिकअप चालक मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हालांकि, एसडीएम के सुरक्षाकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। जब चालक को वाहन से नीचे उतारा गया, तो वह नशे की हालत में पाया गया और ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक के साथ पिकअप वाहन को जब्त कर थाने ले गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

नशे में लापरवाही से टला बड़ा हादसा

प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि पिकअप चालक नशे में वाहन चला रहा था, जो हादसे की मुख्य वजह बनी। समय रहते सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई, अन्यथा गंभीर परिणाम सामने आ सकते थे।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

  1. कोरबा जिले के दीपका-पाली मार्ग पर ग्राम नुनेरा हाईस्कूल के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। तीनों ग्रामीण एक बाइक पर सवार होकर इलेक्ट्रिशियन का काम करने जा रहे थे। इस बीच कोयला लोड ट्रेलर उनपर पलट गया। तीनों गाड़ी के नीचे दब गए। जब तक उन्हें बाहर निकाला गया। उनकी मौत हो गई थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया… पूरी खबर पढ़े
Updated on:
21 Mar 2026 03:30 pm
Published on:
21 Mar 2026 03:29 pm
Also Read
View All
बिलासपुर में जिला पंचायत CEO के खिलाफ बसपा का प्रदर्शन, पंचायत सचिव से जातिगत दुर्व्यवहार का आरोप

IRCTC Train Cancellation List: 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक 18 ट्रेनें कैंसिल, छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों के यात्री होंगे परेशान, देखें लिस्ट

कभी गूंजते थे दांव-पेंच, अब वीरान हैं अखाड़े… पहलवानों की कमी से बिलासपुर में टूटी 100 साल पुरानी परंपरा

रास्ता पूछा तो चाकू निकालकर बोला धावा, बिलासपुर में सीयू के सहायक प्राध्यापक से लूट, नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार

17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा घोटाले ने तहसील की बिगाड़ी व्यवस्था, स्टाफ कम पड़ा तो पटवारी को मिली नई जिम्मेदारी