बिलासपुर

रेलवे स्टेशन में लावारिस बैग के अंदर मिला ऐसा सामान, मच गया हड़कंप, पुलिस भी हैरान

Crime News : रेलवे स्टेशन में रूटीन चेकिंग के दौरान जीआरपी की टीम को हावड़ा एंड पर शौचालय के पास एक ट्राली बैग लावारिस हालत में मिला। जी
less than 1 minute read
रेलवे स्टेशन में लावारिस बैग के अंदर मिला ऐसा सामान, मच गया हड़कंप, पुलिस भी  हैरान
रेलवे स्टेशन में लावारिस बैग के अंदर मिला ऐसा सामान, मच गया हड़कंप, पुलिस भी हैरान

बिलासपुर. रेलवे स्टेशन में रूटीन चेकिंग के दौरान जीआरपी की टीम को हावड़ा एंड पर शौचालय के पास एक ट्राली बैग लावारिस हालत में मिला। जीआरपी की टीम ने मौजूद लोगों से बैग के संबंध में पूछताछ की तो उपस्थितों ने ट्राली बैग किसका है, इसकी जानकारी होने से इंकार कर दिया। इस पर जीआरपी टीम ने तलाशी ली तो बैग के अंदर मिले 3 पैकेट में 20 किलो गांजा मिला। जीआरपी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है। इसे लेकर संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।

जीआरपी की टीम गांजा तस्करी के मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। सूचना के बाद गांजा पकड़ा भी जा रहा है। अब तक 18 प्रकरण में 2 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद कर कार्रवाई की गई है।

Published on:
12 Aug 2023 04:31 pm
Also Read
View All
बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो रखकर श्मशान घाट में तंत्र साधना, मछली, नींबू, सिंदूर से किया अनुष्ठान

तुम सांवले हो, प्राइवेट नौकरी का क्या भरोसा! पत्नी के तानों से परेशान पति पहुंचा बिलासपुर हाईकोर्ट, आया फैसला

डॉग के अंतिम संस्कार पर बिलासपुर में मचा बवाल, लोग बोले- मुक्तिधाम जैसे पवित्र स्थान में ऐसा काम

न केक, न पार्टी… बिलासपुर के अतुल ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन, 1000 से ज्यादा लोगों को खिलाया मुफ्त वड़ा पाव-आलू गुंडा

छत्तीसगढ़ के LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, अब ऑनलाइन बुकिंग के 3 घंटे में घर पहुंचेगा सिलेंडर, जानें कैसे