बिलासपुर

Swine Flu in Chhattisgarh: फिर मिले स्वाइन फ्लू के 3 नए मरीज, अब तक 6 लोगों की हुई मौत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Swine Flu: Swine Flu in Bilaspur: बिलासपुर जिले में धीरे-धीरे स्वाइन फ्लू ने पैर पसार लिया है। लगातार नए मरीजों की पहचान की जा रही है। इसी कड़ी में 3 नए मरीज मिलने से स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया है।

2 min read
Swine Flu in CG

Swine Flu in Chhattisgarh: बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार इसे संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। जबकि इससे अब तक 6 लोगों की मौत भी हो चुकी है। शुक्रवार को भी तीन नए संक्रमित मिले। इसमें दो शहर के तो एक सीपत क्षेत्र का है। तीनों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्वाइन फ्लू के बढ़ते दायरे को लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने एडवायजरी के साथ हैल्प लाइन नंबर जारी किया है। ये नंबर चौबीसों घंटे चालू रहेंगे। जिससे कोई भी व्यक्ति इन संबर पर किसी भी समय कॉल कर, डॉक्टरों की टीम से सहायता प्राप्त कर सके। स्वाइन फ्लू के लक्षण की जरा भी आशंका (Swine Flu in Chhattisgarh) होने पर इन नंबरों से संपर्क कर त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है।

इधर सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने सभी स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू के जरा भी लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर इसकी जांच और उपचार कराएं।

सफाई रखें, सतर्क रहें

सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने एडवायजरी जारी करते हुए कहा है कि स्वाइन फ्लू में सर्दी-खांसी, बुखार के लक्षण होते हैं। स्वाइन फ्लू का वायरस मनुष्य के श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। ये फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है। फेफड़े धीर-धीरे काम करना बंद कर देते हैं। सर्दी-खांसी के मरीजों से (Swine Flu in Chhattisgarh) बात करते समय मुंह में रूमाल रखें या मास्क का प्रयोग करें। साथ ही बार-बार साबुन और पानी से हाथ धोएं या हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें। सर्दी-खांसी लक्षणों वाले लोगों से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखें।

हैल्पलाइन नंबर जारी

सिस-75874-85907
जिला अस्पताल 07752-480251
अपोलो अस्पताल 97555-50834
स्वास्थ्य विभाग का टोल फ्री नंबर 104

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

  1. छत्‍तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से मासूम समेत दो की मौत, अब तक इतने लोगों ने गंवाई जान

राजनांदगांव में स्वाइन फ्लू बीमारी से पीडि़त चार साल के मासूम सहित छुईखदान निवासी मरीज की मौत हो गई है। दोनों ही मरीजों का शहर के चिखली स्थित संजीवनी अस्पताल में इलाज चल रहा था। यहां पढ़े पूरी खबर…

2. स्वाइन फ्लू को लेकर बज रही खतरे की घंटी, 3 नए मरीज मिलने से मचा हड़कंप

बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इसके तीन और नए मरीज मिल गए हैं। इसमें दो बिलासपुर, तो एक कोटा में संक्रमित मिला है। इस प्रकार वर्तमान में जिले में कुल मरीजाें की संख्या 22 पहुंच चुकी है। यहां पढ़े पूरी खबर…

Published on:
24 Aug 2024 04:00 pm