बिलासपुर

धूप-छांव के बीच घटा तापमान, रात में भी ठंड का अहसास कम, कई स्थानों में हल्की बारिश की संभावना..

CG Weather Update: बिलासपुर जिले में मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को अधिकतम तापमान में जहां 1.6 डिग्री तो न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
2 min read
news

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को अधिकतम तापमान में जहां 1.6 डिग्री तो न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इधर मौसम विभाग ने दो दिन बाद जिले के कई स्थानों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

CG Weather Update: 27 व 28 दिसंबर को बारिश की संभावना

CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाली की खाड़ी पर स्थिति है। इसकी वजह से कहीं-कहीं बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश हो रही है। इसी क्रम में 27 व 28 दिसंबर को जिले के कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस बीच कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका जताई जा रही है। जबकि आगामी 4 दिन तब न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की उमीद कम है।

मौसम खुलने के बाद मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान एक दिन पहले यानी सोमवार के मुकाबले घट गए थे। मंगलवार को अधिकतम तापमान सोमवार के मुकाबले जहां करीब 5 डिग्री सेल्सियस घट कर 26.6 डिग्री तो न्यूनतम तापमान करीब 1 डिग्री घट कर 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इधर बुधवार को एक बार फिर दोनों तापमान में वृद्धि हो गई। मंगलवार की तुलना में बुधवार को अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में भी करीब दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह मंगलवार के मुकाबले बुधवार को गर्मी रही।

प्रमुख शहरों के तापमान पर एक नजर

स्थान अधिकतम न्यूनतम

बिलासपुर 28.0 17.2

पेंड्रा 26.9 12.6

अंबिकापुर 29.0 11.0

रायपुर 26.2 16.7

जगदलपुर 29.6 17.5

दुर्ग 29.2 14.0

राजनांद गांव 27.0 17.5

Updated on:
26 Dec 2024 01:37 pm
Published on:
26 Dec 2024 01:37 pm