मंगलवार को सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। प्रदेश में फिलहाल बारिश का कोई स्ट्रॉन्ग सिस्टम मजबूत नहीं है। दो दिन बाद ही मानसून की गतिविधियां तेज होंगी। वहीं आज 27 अगस्त को भी कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर के कई इलाकों में भारी बारिश और गरज चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।