मौसम विभाग ने आज यानी 19 अगस्त को छत्तीसगढ़ के चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बस्तर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने का भी अनुमान हैं इसके अलावा बिलासपुर और सरगुजा संभाग के सभी जिलों में भी आज बारिश का येलो अलर्ट जारी है। इसके सूरजपुर, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी में भी 19 और 20 अगस्त को अच्छी बारिश होने की संभावना है।