बिलासपुर

मोबाइल पर बात करके किशोरी ने उठा लिया यह कदम

होटल में खाना खाकर, जंगल में काटी पांच रातें

2 min read
The 16-year-old teenager picked up the talk on mobile
मोबाइल पर बात करके 16 बर्ष की किशोरी ने उठा लिया यह कदम

बिलासपुर. 4 महीने तक एक किशोरी मोबाइल पर एमपी के एक युवक से बातें करती रही। इसके बाद मिलने की योजना बनी, और पहली मुलाकात में ही युवक के साथ भाग गई। मामला मरवाही थानांतर्गत ग्राम केसवाही का है। 7 दिन बाद रविवार को पुलिस ने किशोरी को एमपी के बुढ़ार के जंगल से बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्राम केसवाही निवासी 16 वर्षीय एक किशोरी 17 सितंबर को अचानक लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया। किशोरी के मोबाइल का कॉल डिटेल निकालने पर पता चला कि वह मध्यप्रदेश के बुढ़ार अंतर्गत ग्राम बैरहा जिरहुली निवासी अमर पिता संजय यादव नामक लड़के के साथ पिछले 4 महीनों से बात कर रही थी। पुलिस ने अमर के मोबाइल का लोकेशन ट्रेस किया। उसे बुढ़ार के ग्राम बैरिहा जिरहुली के जंगल से पकड़ा। पुलिस ने पूछताछ की तो हकीकत बताई। उसके साथ किशोरी भी थी। अमर ने उसे जंगल में आदिवासी परिवार के साथ 6 दिन तक रखा और शारीरिक संबंध बनाया। वे बुढ़ार के होटल में खाना खाते थे। रात में जंगल में रहते थे।
भुंडा की किशोरी ने घर में लगाई फांसी
बिलासपुर ञ्च पत्रिका. कोटा थानांतर्गत ग्राम भुंडा में रविवार सुबह एक किशोरी ने फांसी लगा ली। कोटा पुलिस के अनुसार, ग्राम भुंडा निवासी पूजा पिता कांता सवाय (16) घरेलू काम करती थी। रविवार सुबह परिजन अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इस बीच उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
गणेश विसर्जन के दौरान नाचते समय धक्का-मुक्की होने पर बढ़ा विवाद, चाकू से हमला
बिलासपुर पत्रिका. गणेश विसर्जन के दौरान डीजे में नाचते समय धक्का-मुक्की के विवाद पर चार लोगों ने मिलकर दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना शनिवार रात मुंगेली नाका में नगर निगम पेट्रोल पंप के पास हुई। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, कुदुदंड निवासी अमित पिता रमेश वर्मा गायत्री चौक से गणेश विसर्जन करने मोहल्लेवासियों के साथ जा रहा था। रात करीब 12 बजे मुंगेली नाका स्थित नगर निगम पेट्रोल पंप के पास डीजे में सभी नाच रहे थे। पप्पू मिश्रा, हेमंत मिश्रा, बोनी मिश्रा और लल्ला मरावी भी डीजे में नाचने पहुंचे। चारों ने युवकों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। अमित ने उन्हें मना किया तो चारों ने उसकी पिटाई कर दी। विवाद बढऩे पर चारों चाकू निकालकर अमित को मारने लगे। कुदुदंड निवासी नवीन तिवारी ने बीच बचाव किया। चाकूबाजी में नवीन और अमित को चोट लगी। पुलिस ने आरोपियों पर अपराध दर्ज कर लिया है।

Updated on:
24 Sept 2018 05:45 pm
Published on:
24 Sept 2018 05:43 pm