10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथी नागर नहीं चलाता, जब तक कमल नहीं खिलेगा विकास नहीं होगा

पार्टियों के गठजोड़ पर रमन ने साधा निशाना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 24 Sep 2018, 3:17 PM IST

until-the-lotus-leaves-will-not-gr

हाथी नागर नहीं चलाता, जब तक कमल नहीं खिलेगा विकास नहीं होगा

बिलासपुर. मरवाही की सभा मे मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा आने वाला समय मरवाही के बदलाव का है। क्षेत्र की जनता के दर्शन मेरे लिए तीर्थयात्रा के समान हैं। ये विकास नही विश्वास की यात्रा है। आपसे यही कहने आया हूं कि हमने यहां के विकास में कभी कोई भेदभाव नही किया है, अब आपकी बारी है इस बार मौका दीजिए मरवाही को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाऊंगा। सीएम ने कहा कि हाथी नागर नई जोतय। मुख्यमंत्री ने कहा राजनीति में अजीबो गरीब तालमेल हो रहे हैं। हाथी और नांगर का बेजोड़ जोड़ दुनिया मे नही देखा। लेकिन चुनाव जीतने के लिए कैसे कैसे गठजोड़ हो रहे हैं। यही बताने और समझाने आया हूं। हाथी नागर नही चलाता, जब तक कमल नही खिलेगा विकास नही होगा यहां से विधायक दीजिए फि र विकास देखिए। कांग्रेस पर बार करते हुए कहा कांग्रेस गरीबी हटाओ के नारे लगाती है लेकिन 60 साल में गरीबो के लिए कुछ नही किया।
यहां कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन
बिलासपुर सड़क मार्ग से कोटमी कार्यक्रम में आ रहे सीएम के दौरे का विरोध करने के लिए कांग्रेसी अलग अलग स्थानों में बड़ी संख्या में एकत्र हुए। पुलिस कांग्रेसियो को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेट लगाकर बैठी रही। पेंड्रा कोटमी मार्ग के दुपतिया तिराहे में कांग्रेस कार्यकर्ता रमन सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। मंत्री अमर और राजेश मूडत के काफि ले को कांग्रेसियों ने ग्राम सकोला में रोक दिया। काले झंडे दिखाए गए और विरोध प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से बड़े नेताओं के रुट डाइवर्ट कर दिए। डायवर्ट रुट से मंत्रियों के काफि ले को कायक्रम स्थल के लिए रवाना किया गया। कुछ कांग्रेसियो को गिरफ्तार कर सकोला के राम जानकी मन्दिर मे बन्दी बनाकर रखा गया है। जानकारी मिल रही है कि सीएम के कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे सैकड़ों कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। सभी कांग्रेसी अलग-अलग टोलियों में विगत दिनों बिलासपुर में कांग्रेसियों पर बरसाई गईं लाठियों का विरोध जताने और काले झंडे दिखाने जा रहे थे। कांग्रेस के रौद्र रुप के चलते चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर बनी हुई है। ताकि कोई भी काले झंडा या उपद्रव ना कर सके। मंत्री अग्रवाल का काफि ला सड़क मार्ग से कोटमी की सभा मे शामिल होने आ रहा था। मंत्री अमरअग्रवाल और राजेश मूणत का रास्ता पुलिस को डायवर्ट करना पड़ा। कांग्रेसियों द्वारा रास्ते मे हंगामा किया गया। सड़क पर कांग्रेसियो के प्रदर्शन के चलते जाम की स्थिती बनी, जिसके बाद मंत्रियों का रुट बदला गया।