
मर्डर- प्रतीकात्मक तस्वीर।
Murder Case: बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जहां दोस्ती खून से रंग गई। शराब के नशे में शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ी कि दो भाइयों ने अपने ही साथी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 48 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।
सकरी थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी राकेश कौशिक उर्फ छोटू (38) और उसका भाई गणेश कौशिक (36) निवासी सम्बलपुर हैं, जो घटना के बाद से फरार चल रहे थे और बाहर भागने की फिराक में थे।
पुलिस के अनुसार, 14 मार्च 2026 को प्रार्थी कृष्णा कौशिक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बड़े भाई सतीश कौशिक की अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सकरी पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में टीम गठित की।
जांच के दौरान पता चला कि घटना वाले दिन मृतक सतीश कौशिक और दोनों आरोपी साथ में सकरी की शराब भट्टी गए थे। वहां शराब पीने के बाद वे खेत में पीपल के पेड़ के पास बैठकर फिर शराब पीने लगे। इसी दौरान नशे में सतीश ने गणेश और उसके परिवार के खिलाफ गालीगलौज शुरू कर दी। बार-बार मना करने के बावजूद जब वह नहीं माना, तो गुस्से में आकर दोनों भाइयों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
Updated on:
18 Mar 2026 01:09 pm
Published on:
18 Mar 2026 01:09 pm
