मुख्यमंत्री रमन सिंह को अब काले झंडे दिखाएंगे कांग्रेसी, बनाई जा रही रणनीति
लाठीचार्ज का विरोध: पीडि़त कांग्रेसियों की बैठक होगी आज
बिलासपुर. कांग्रेस भवन में घुसकर कांग्रेसियों कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया है कि जहां-जहां मुख्यमंत्री और अमर अग्रवाल का कार्यक्रम होगा, विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 24 सितम्बर को मरवाही विधान सभा के कोटमी में मुख्यमंत्री की अटल विकास यात्रा है। वहां काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 25 सितम्बर को बेलतरा विधान सभा में कार्यक्रम में भी इसी तरह प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया, कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश पर सोमवार को कोटमी और मंगलवार को बेलतरा में काला झंडा दिखाया जाएगा।
लाठी खाने वालों को बुलाया गया बैठक में
जिन कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाई गई, कांग्रेस ने उनकी बैठक बुलाई है। सोमवार को दोपहर 3 बजे सभी से चर्चा करने के बाद मामले को हाईकोर्ट व मानवाधिकार आयोग में लगाने के लिए निर्णय लिया जाएगा। कांग्रेस के प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने बताया, इसके अलावा शहर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसमें सभी पदाधिकारी और कार्यकताओं को बुलाया गया है।