बिलासपुर

Crime Alert: एकतरफा प्यार में पागल था युवक, बीच रास्ते में छात्रा पर किया जानलेवा हमला…गिरफ्तार

Bilaspur Crime News: बीते दिनों कोटा में छात्रा पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी ने कोटा पुलिस ने मुंगेली नाका चौक बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी योगेश कुमार उर्फ मोटू साहू पिता परशुराम साहू (23) साजापाली खैरझीटी निवासी ने एकतरफा प्रेम में युवती पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था।
2 min read
• •
Updated: 7 Dec 2023, 10:50 AM IST
crime_in_bilaspur.jpg

CG Crime News: बिलासपुर में बीते दिनों कोटा में छात्रा पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी ने कोटा पुलिस ने मुंगेली नाका चौक बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी योगेश कुमार उर्फ मोटू साहू पिता परशुराम साहू (23) साजापाली खैरझीटी निवासी ने एकतरफा प्रेम में युवती पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। आरोपी के हमले से पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान कोटा पुलिस को बताया कि वह पीड़िता से प्रेम करता था। आरोपी ने युवती से शादी के लिए पूछा लेकिन जब उसने मना कर दिया तो उसने अपने घर से बैग में चापड़ लेकर हत्या करने की नीयत से कॉलेज आया था। इसी बीच शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय के पहाड़ी रास्ते के पास पीड़िता के गले एवं सिर पर चापड़ से कई बार वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही बेहोश होकर गिर गई। हमला करने के बाद आरोपी योगेश मौके से फरार हो गया। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए चापड़ को पुलिस ने जब्त कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कोटा थाना प्रभारी के नेतृत्व में शा निरंजन केशरवानी महाविद्यालय के छात्रा पर चपड़ा से प्राण घातक हमला कर फरार चल रहे आरोपी योगेश साहू को गिरफ्तार कर लिया है। शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा की छात्र प्रार्थी मनु राजपूत ने कोटा थाने में आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था। प्रार्थी बताया था कि एमए अर्थशास्त्र प्रथम सेमेस्टर की छात्रा पीड़िता कु. हेमा सिंह ठाकुर पिता स्व. संतोष ठाकुर ग्राम कलारतराई निवासी पीड़िता पढ़ाई करने के बाद अपने घर जा रही थी।

इसी दौरान दोपहर के वक्त सुनसान का फायदा उठाते हुए आरोपी योगेश साहू ने पीड़िता का रास्ता रोककर लोहे के चापड़ से हत्या करने की नियत से पीड़िता पर कई बार वार कर दिया था। आरोपी के हमले से पीड़िता के सिर व गर्दन से खून निकलने लगा। प्रार्थी के द्वारा पीड़िता को इलाज के लिए कोटा अस्पताल लेजायता गया जहाँ से उसे बिलासपुर रेफेर कर दिया गया था जहाँ अभी पीड़िता का इलाज जारी है।

Updated on:
7 Dec 2023, 10:50 AM IST
Published on: