90 में से 72 करोड़पति उम्मीदवारों ने जीता चुनाव, कोई पांचवीं पास तो कोई अनपढ़ भी विधायक की लिस्ट में…
Crorepati Candidates Winners In Chhattisgarh : विधानसभा चुनाव में करोड़पति प्रत्याशियों का जलवा कायम रहा। इस बार 72 करोड़पति उम्मीदवार चुनाव जीतकर आए हैं। वहीं इस बार विधानसभा में 17 फीसदी विधायक ऐसे पहुंचे हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है।
Chhattisgarh Crorepati Candidates Winners : विधानसभा चुनाव में करोड़पति प्रत्याशियों का जलवा कायम रहा। इस बार 72 करोड़पति उम्मीदवार चुनाव जीतकर आए हैं। ये कुल विधायकों का 80 फीसदी होता है। जबकि पिछली बार 68 करोड़पति विधायक चुनाव जीतकर पहुंचे थे। करोड़पति विधायकों में भाजपा के सबसे अधिक 43 और कांग्रेस के 29 विधायक शामिल हैं।
वहीं इस बार विधानसभा में 17 फीसदी विधायक ऐसे पहुंचे हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है। वहीं विधानसभा चुनाव 2018 में 90 में से 24 (27 प्रतिशत) विधायकों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए थे। वहीं 6 विजेता उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में 90 में से 13 (14 प्रतिशत) विधायकों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए थे।
बारहवीं पास वाले सबसे अधिक उम्मीदवार
नई विधानसभा में 12वीं पास वाले सबसे अधिक 21 उम्मीदवार चुनाव जीतकर पहुंचे हैं। वहीं एक नवनिर्वाचित विधायक केवल साक्षर और एक केवल पांचवीं पास है। जबकि आठवीं पास वाले 5 प्रत्याशी भी विधानसभा में पहुंचे है। इसके अलावा 10वीं पास वाले छह उम्मीदवार है। 15 नवनिर्वाचित विधायकों ने स्नातक किया। इसके अलावा दो डॉक्टर भी विधानसभा पहुंचे हैं।