बिलासपुर

युवती ने साथियों के साथ मिलकर प्रेमी पर किया जानलेवा हमला

प्रेम प्रसंग की बात पर विवाद करते हुए आशुष, पिंकी और शेख समीर ने राड व लाठी से उसकी पिटाई कर दी। आशुष ने पास रखे चाकू से उसकी गर्दन और कपनटी के पास वार दिया, जिससे गंभीर चोट लगी है।
2 min read
sirgitti tahana
युवती ने साथियों के साथ मिलकर प्रेमी पर किया जानलेवा हमला

बिलासपुर. सिरगिट्टी थानांतर्गत न्यू लोको कॉलोनी में सोमवार सुबह मोबाइल पर कॉल करके युवती ने युवक को बुलवाया, अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक का सिम्स में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार, हेमूनगर निवासी समीर अहमद पिता नूरजमा (25) बुधवारी बाजार में बहन नफीशा बेगम के साथ नाश्ते की दुकान चलाता है। सोमवार सुबह 7 बजे वह होटल में नाश्ता कर रहा था।

तभी उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का कॉल आया। उससे बात करने के बाद समीर नफीशा को ये बताते हुए रवाना हुआ कि वह किसी काम से जा रहा है। इसके 1 घंटे बाद नफीशा को मोबाइल पर कॉल करके एक व्यक्ति ने बताया कि न्यू लोको कॉलोनी में समीर से कुछ युवक मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलने पर नफीशा बेगम मौके पर पहुंची। कॉलोनी में पिंकी महानंद के घर के पास भीड़ लगी थी और समीर उसके घर के बाहर घायल हालत में पड़ा था। उसने समीर से मारपीट करने वालों का नाम पूछा। समीर ने उसे बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसका पिंकी महानंद के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।

रविवार को रातभर उससे पिंकी ने मोबाइल पर बात की। सुबह उसने मोबाइल पर कॉल कर घर के पास बुलवाया था। वहां पहुंचने पर पिंकी अपने साथी आशुष मानिकापुरी, शेख समीर के साथ खड़ी थी। प्रेम प्रसंग की बात पर विवाद करते हुए आशुष, पिंकी और शेख समीर ने राड व लाठी से उसकी पिटाई कर दी। आशुष ने पास रखे चाकू से उसकी गर्दन और कपनटी के पास वार दिया, जिससे गंभीर चोट लगी है। कुछ देर बात करने के बाद समीर अहमद बेहोश हो गया। उसे संजीवनी एंबुलेंस से सिम्स पहुंचाया गया। नफीशा बेगम की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Updated on:
25 Sept 2018 02:25 pm
Published on:
25 Sept 2018 02:25 pm
Also Read
View All
बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो रखकर श्मशान घाट में तंत्र साधना, मछली, नींबू, सिंदूर से किया अनुष्ठान

तुम सांवले हो, प्राइवेट नौकरी का क्या भरोसा! पत्नी के तानों से परेशान पति पहुंचा बिलासपुर हाईकोर्ट, आया फैसला

डॉग के अंतिम संस्कार पर बिलासपुर में मचा बवाल, लोग बोले- मुक्तिधाम जैसे पवित्र स्थान में ऐसा काम

न केक, न पार्टी… बिलासपुर के अतुल ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन, 1000 से ज्यादा लोगों को खिलाया मुफ्त वड़ा पाव-आलू गुंडा

छत्तीसगढ़ के LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, अब ऑनलाइन बुकिंग के 3 घंटे में घर पहुंचेगा सिलेंडर, जानें कैसे