बिलासपुर

Trains Cancelled: रेलवे का बड़ा फैसला, कोहरे के चलते 247 ट्रेनें 50-90 दिन के लिए रद्द, जानें आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम

Trains Cancelled: इस वर्ष नवंबर से ही उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा शुरू हो गया है, जो सामान्यत: दिसंबर में देखा जाता है। शीतलहर और दृश्यता कम होने के कारण रेलवे ने सात जोन की 247 ट्रेनों को 50 से 90 दिनों के लिए रद्द किया गया है।

2 min read
ट्रेन। फोटो - ANI

उत्तर भारत में बढ़ते कोहरे का प्रभाव अब बिलासपुर जोन की ट्रेनों पर भी दिखने लगा है। मंगलवार को यात्रियों को कई ट्रेनों की देरी का सामना करना पड़ा।कोहरे की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित रही मुंबई एलटीटी सुपरफास्ट, जो निर्धारित समय सुबह 4 बजे के बजाय करीब 10.45 बजे बिलासपुर पहुंची। ट्रेन के 5 घंटे से अधिक की देरी से यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा।

इसी तरह उत्कल एक्सप्रेस लगभग आधा घंटा, गोड़वाना करीब एक घंटा, जबकि गीतांजलि ढाई घंटे देरी से चली। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, उत्तर भारत में रात के समय ओस जमने और दृश्यता कम होने के कारण ट्रेनों की रफ्तार कम करनी पड़ रही है। गति नियंत्रण और सिग्नलिंग सुरक्षा प्रोटोकॉल के चलते गाड़ियां तय समय से पीछे चल रही हैं।

ये भी पढ़ें

Trains Cancelled: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक तीन MEMU ट्रेनें रद्द

ठंड के बीच प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का कर रहे इंतजार

यात्रियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर ठंड के बीच घंटों इंतजार करना पड़ा। कई लोग समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच सके, जिससे आगे की यात्रा और कार्य प्रभावित हुए। रात के समय अधिकतर ट्रेनें देर से चल रही हैं। इसके चलते यात्री स्टेशन में ही सोकर ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हैं। इधर रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे कोहरा बढ़ेगा, देरी और बढ़ सकती है।

सात जोन की 247 ट्रेनों को किया रद्द

इस वर्ष नवंबर से ही उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा शुरू हो गया है, जो सामान्यत: दिसंबर में देखा जाता है। शीतलहर और दृश्यता कम होने के कारण रेलवे ने सात जोन की 247 ट्रेनों को 50 से 90 दिनों के लिए रद्द किया गया है। औसतन 60 दिनों की अवधि के हिसाब से कुल 14,820 फेरे रद्द होंगे। प्रभावित क्षेत्रों में बिहार, पंजाब और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। कई ट्रेनों में अल्टरनेट दिनों के रिज़र्वेशन भी ब्लॉक कर दिए गए हैं।

हल्के बादल से बढ़ी गर्मी, तीन दिन में तापमान के तेवर नरम होने के आसार

नवंबर के अंतिम दिनों में बिलासपुर का मौसम बदलते मिजाज का संकेत दे रहा है। दिन में बादलों की मौजूदगी से हल्की उमस और गर्माहट महसूस हो रही है, जबकि रात होते ही मौसम में ठंडक घुल रही है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में तापमान में गिरावट आएगी, तब फिर से ठंड बढ़ेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी तीन दिनों में बिलासपुर जिले में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है। दिन और रात दोनों के पारे में यह गिरावट ठंड को फिर से दस्तक दिलाएगी। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम बना हुआ है।

इसलिए बदल रहा मौसम

विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर से चल रही हल्की ठंडी हवाओं और स्थानीय बादल छाए रहने के कारण तापमान में यह उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन में बादलों की नमी उमस बढ़ा रही है, लेकिन रात में ठंडी हवाओं से पारा नीचे जा रहा है। आने वाले तीन दिन तापमान में गिरावट का संकेत दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें

रेल यात्री ध्यान दें.. 20, 22 व 23 नवंबर को रद्द रहेंगी 8 पैसेंजर ट्रेनें, देखें नाम

Published on:
26 Nov 2025 01:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर