बिलासपुर

कोरबा के बाद पेंड्रा में दो और मौतें, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक घायल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में बदले मौसम का मिजाज लोगों की जान ले रहा है। बीते 12 घंटे में पांच लोगों की मौत हो गई है इनमें कोरबा में तीन और पेंड्रा में दो लोगों की मौत हो गई..
2 min read
Chhattisgarh news
प्रतीकात्मक फोटो ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh News: प्रदेश में नौतपा के कारण लू के हालात बने हुए हैं। इस बीच अचानक मौसम में आए बदलाव से हादसे की लगातार खबरें आ रही है। बीते 12 घंटे में आसमानी कहर से 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें पहला मामला कोरबा से हैं। विकासखंड पाली के पहाड़ गांव में पेड़ की डाली गिरने से तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। वहीं दूसरा मामला नगर परिषद अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 02 बराती क्षेत्र का है जहां तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक युवक और एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी घायल हो गई।

Chhattisgarh News: अचानक आकाशीय बिजली गिरी

जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय हर्ष टांडिया, 17 वर्षीय आरती वर्मा और 17 वर्षीय राधा वार्ड क्रमांक 2 बराती में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा कार्यक्रम में गए थे। 30 मई की शाम को कार्यक्रम के समापन के बाद भंडारे का अयोजन हुआ। तीनों प्रसाद भंडार लेने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में तीनों आ गए।

अस्पताल में थम गई सांस

तीनों को अचेत अवस्था में गिरते देख लोग हैरत में पड़ गए। ( Chhattisgarh News ) जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने हर्ष टांडिया और आरती वर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल राधा का उपचार अस्पताल में जारी है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

इधर कोरबा में तीन की मौत

इधर कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े तीन किशोरों पर अचानक पेड़ की भारी डाल गिर गई, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बेसेमर-चोरकादांड गांव के रहने वाले तीन किशोर-शिवराम टेकाम (14), दिनेश तिर्की (17) और कमलेश बड़ा (18) घर लौट रहे थे। बारिश और तेज हवा से बचने के लिए तीनों एक बड़े पेड़ के नीचे रुक गए, जो उनके लिए जानलेवा साबित हुआ।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। तेज आंधी-बारिश के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है।

Updated on:
31 May 2026 12:47 pm
Published on:
31 May 2026 12:47 pm
Also Read
View All