बिलासपुर

अरपा डैम में दो युवकों ने लगाई छलांग, एक का शव बरामद, युवक-युवती की खबर थी अफवाह!

CG Breaking News: बिलासपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अरपा डैम के पास एक युवक और युवती ने दोमुहानी क्षेत्र में डैम में छलांग लगा दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jun 2025, 4:41 PM IST
अरपा डैम में दो युवकों ने लगाई छलांग(photo-unsplash)
अरपा डैम में दो युवकों ने लगाई छलांग(photo-unsplash)

CG News: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अरपा डैम के पास एक युवक और युवती ने दोमुहानी क्षेत्र में डैम में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना दी कि उन्होंने दोनों को पानी में कूदते हुए देखा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई और तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। अब इस मामले से जुड़ा एक अहम अपडेट सामने आया है, जिसने फिर से इलाके में हलचल मचा दी है।

CG News: एक युवक की मौत, दूसरा लापता

अरपा डैम में युवक-युवती के कूदने की जो खबर सामने आई थी, वह अब अफवाह साबित हुई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, डैम में कूदने वाले दो युवक थे, न कि युवक-युवती। SDRF की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान एक युवक का शव बरामद कर लिया है, जिसकी पहचान ऋषभ कश्यप के रूप में हुई है। ऋषभ टिकरापारा का निवासी था। वहीं, दूसरे युवक की तलाश अब भी जारी है। यह पूरी घटना तोरवा थाना क्षेत्र स्थित दोमुहानी चेकडेम की है।

Updated on:
8 Jun 2025, 4:41 PM IST
Published on: