बिलासपुर

गांजा की तस्करी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, 4 किलो बरामद

Ganja smuggling in Bilaspur: बाइक में गांजा लेकर धानमंडी की ओर आ रहे दो युवकों को सरकंडा पुलिस ने सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Updated: 20 Oct 2023, 3:46 PM IST
Two youths smuggling ganja arrested BIlaspur Crime news
गांजा की तस्करी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। Chhattisgarh News: बाइक में गांजा लेकर धानमंडी की ओर आ रहे दो युवकों को सरकंडा पुलिस ने सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे 4 किलो गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

नशे के खिलाफ चल रहे अभियान निजात के तहत नशे का सामान तलाश रही टीम को पता चला कि बलौदा बाजार से गांजा मोपका पहुंच रहा है। इस पर मोपका चौकी प्रभारी ने चिल्हाटी धानमंडी मार्ग पर गांजा तस्करों को पकड़ने सिविल टीम को तैनात कर दिया। बाइक सवार दो युवकों को संदेह के आधार पर रोक कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना नाम संजू पिता हरेन्द्र सेन (24), भानू प्रताप पिता रमेश विश्वकर्मा (23) निवासी ग्राम लवन जिला बलौदा बाजार होना बताया। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से 4 किलो गांजा थैले में रखा हुआ मिला। पुलिस ने गांजा व तस्करी में इस्तेमाल बाइक सीजी 22 वी 6940 को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी संजू सेन व भानू प्रताप विश्वकर्मा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

लगातार बाइक से हो रही गांजा तस्करी

बिलासपुर पुलिस ने पिछले कुछ महिनों में गांजा तस्करी लगातार बढ़ते मामले को रोकते हुए 1 दर्जन से अधिक कार्रवाई की है। पुलिस की इन कार्रवाई में सबसे ज्यादा बाइक सवार गांजा तस्करो को पकड़ा गया है। चार पहिया व अन्य वाहनों पर हो रही कार्रवाई से बचने के लिए तस्कर बाइक से गांजा तस्करी करने में लगे हुए है।

सूचना के आधार पर मोपका धान मंडी से चिल्हाटी के बीच बलौदा बाजार से गांजा लेकर खपाने पहुंचे दो लोगो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। - जय प्रकाश गुप्ता, सरकंडा थाना प्रभारी

Published on: