बिलासपुर

बेरोजगार पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट, जानें क्या है मामला

पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक ने हत्या करना कबूल कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 2 May 2018, 5:48 PM IST
ratanpur

बिलासपुर . बेरोजगार पुत्र अपने पिता को लकड़ी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने अपराधी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। मामला रतनपुर थाने क्षेत्र के ग्राम सरवन देवरी की है। रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोकुल प्रसाद पिता हरदेव लाल कोशले (58) रतनपुर के ग्राम सरवन देवरी में निवास करता है। मृतक के दो पुत्र सिद्धार्थ कोशले व श्रीकांत कोशले बिलासपुर में रहकर नौकरी करते हैं। घटना दिनांक को मृतक के तीसरे नंबर का पुत्र विक्रांत कोशले अपने मां-बाप के साथ सरवन देवरी में रहता है। बेटे द्वारा काम न करने के कारण पिता-पुत्र में आए दिन लड़ाई होते रहती थी। घटना दिनांक को मृतक की पत्नि शामबाई रिश्तेदारी में पास के गांव कनहारपारा गई हुई थी। घर में पिता-पुत्र अकेले थे। घटना दिनांक की रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं हो गई। गुस्से में पुत्र ने लाठी से अपने पिता पर ताबड़ तोड़ हमला कर दिया। लाठी के प्रहार से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। अपनी जान बचाने के लिए आरोपी पुत्र घर के पीछे छिप गया। सुबह किसी ने रतनपुर पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही थी। पुलिस के आते ही अपराधी पकड़े जाने के डर से भागने लगा। गांव वालों ने आवाज लगाई तब पुलिस की टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक ने हत्या करना कबूल कर लिया है। हत्यारे के आरोपी पर मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

घरवालों को दी गई जानकारी : मृतक गोकूल प्रसाद कोशले की हत्या की खबर गांव वालों ने उसके परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते गांव पहुंचे। इस ह्दयस्पर्शी घटना से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया था।

Published on: