बिलासपुर

Dead Cow Video: NH-130 पर शर्मनाक दृश्य! रस्सी से बांधकर खींची गई मृत गाय, Video Viral से मचा बवाल

Dead Cow Video: बिलासपुर के बोदरी–तिफरा मार्ग पर मृत गाय को ऑटो से घसीटकर ले जाने का वीडियो वायरल हुआ है।

less than 1 minute read
मृत गाय को ऑटो से घसीटने की तस्वीर (photo source- Patrika)

Dead Cow Video: छत्तीसगढ़ में इन दिनों सड़क से लेकर विधानसभा तक गौवंशों की सुरक्षा का मुद्दा जोर-शोर से उठ रहा है। इसी बीच बिलासपुर जिले के बोदरी–तिफरा मार्ग (एमएच 130) से एक संवेदनशील वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पास एक मृत गाय को रस्सी से बांधकर इलेक्ट्रिक ऑटो के जरिए सड़क पर घसीटते हुए ले जाया गया।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस पर डिजिटल हमला! BJP ने भूपेश बघेल का कार्टून Video बनाकर किया Viral, बताया Corruption Specialist

Dead Cow Video: प्रशासन की संवेदनशीलता पर उठाए सवाल

मिली जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे काफी देर तक मृत गाय पड़ी रही, लेकिन उसे हटाने के लिए जिम्मेदार विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ऑटो में रस्सी बांधकर गाय को खींचते हुए ले जाया जा रहा है। यह दृश्य सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रशासन की संवेदनशीलता पर सवाल उठाए हैं। ऑटो चालक ने सफाई देते हुए कहा कि उसने मजबूरी में ऐसा किया, क्योंकि बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं आया।

Dead Cow Video: स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही

उसका दावा है कि पास के एक पेट्रोल पंप प्रबंधन के कहने पर उसने मृत पशु को वहां से हटाया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि गौवंशों की सुरक्षा और सम्मान की बात की जाती है, तो मृत पशु के अंतिम संस्कार की व्यवस्था भी जिम्मेदारी से की जानी चाहिए। वहीं, गौ-रक्षा के नाम पर सक्रिय रहने वाले संगठन इस दौरान मौके पर नजर नहीं आए, जिससे भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Updated on:
28 Feb 2026 04:48 pm
Published on:
28 Feb 2026 04:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर