Weather Update: नौतपा के दौरान अब तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो जाने से तापमानभी 34-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा।
Weather Update: नौतपा के दौरान अब तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो जाने से तापमानभी 34-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। अब जबकि एक दिन शेष रह गया है तो अब जाकर अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। यानी नौतपा में तो नहीं तपा, इसकी समाप्ति होते-होते तपने के आसार लगने लगे हैं।
रविवार को दिन भर धूप-छांव की स्थिति के बीच उमस भरी गर्मी हलाकान कर रही थी। गर्मी का यह आलम रात में भी बना रहा। घर से बाहर निकलने पर उमसभरी गर्मी से लोगों के पसीने छूटते रहे। यही वजह है कि ज्यादातर लोग पंखा, कूलर, एसी के सामने ही रहना मुनासिब समझ रहे थे।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान जहां 31.3 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अब तक अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने से गर्मी से राहत मिलती रही।
स्थान - अधिकतम - न्यूनतम
बिलासपुर - 39.3 - 26.0
पेंड्रा - 35.7 - 21.2
अंबिकापुर - 35.8 - 23.5
रायपुर - 36.9 - 25.4
जगदलपुर - 33.9 - 24.0
दुर्ग - 36.6 - 24.4
राजनांदगांव - 37.5 - 23.0
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 48 घंटे के अंदर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि आगामी 24 घंटे में जिले में कहीं-कहीं बारिश का भी अनुमान है। उसके बाद बारिश रुकने का अनुमान भी जताया जा रहा है, जिसकी वजह से गर्मी में इजाफा होगा।