Entry of summer in Chhattisgarh: हवा की दिशा बदलने और पूर्वी होने का असर शहर समेत आसपास के क्षेत्र में पड़ने लगा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान में कमी आई।
weather update हवा की दिशा बदलने और पूर्वी होने का असर शहर समेत आसपास के क्षेत्र में पड़ने लगा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान में कमी आई। मौसम विभाग ने 10 मार्च से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। शुक्रवार को सुबह की शुरुआत धूप खिलने के साथ हुई। इसके बाद दिनभर आकाश साफ रहा और धूप खिली रही।
शुक्रवार को दिन में धूप की तपिश अधिक रही। दिन की अपेक्षा सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर जाने वालों को ठंड का अहसास हुआ। इसके साथ ही दिन में गर्मी बढ़ने के कारण राहगीरों को सड़क किनारे छांव में कुछ देर आराम करते भी देखा गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान
शहर - तापमान
रायपुर - 33.5
बिलासपुर - 33.2
पेण्ड्रा - 29.4
अंबिकापुर - 28.8
जगदलपुर - 35.2
राजनांदगांव - 34.0
कल से तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना...
IMD Update's: मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार प्रदेश में 9 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में 10 मार्च के बाद अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में वृद्धि होने की संभावना बन रही है।