बिलासपुर

Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज! छत्तीसगढ़ के इस जिले में होगी बारिश, आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

Weather Alert: मानसून की विदाई के बाद भी ठंड के आगमन में विलंब हो रहा है। इसके पीछे मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवाओं का आगमन है।
less than 1 minute read
Rajasthan Rain Alert

Weather Update: अक्टूबर का महीना समाप्ति की ओर है, फिर भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से गिरने का नाम नहीं ले रहा है। वर्तमान में दिन भर उमस भरी गर्मी की स्थिति बन रही, तो रात में अब ठड की हल्की दस्तक होने से हल्की ओस भी नजर आने लगी है।

बुधवार को दिन भर धूप-छांव की स्थिति बनी रही। इससे रह-रह की धूप से तो राहत मिली पर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान भी होते रहे। रात में भी यही स्थिति रही। हल्की ओस की वजह से तापमान में गिरावट से गर्मी से कुछ राहत भी रही। पिछले सालों में अक्टूबर माह में ही गुलाबी ठंड लगने लगती थी, पर इस बार अभी तके इसका अहसास भी नहीं हो रहा है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान जहां 32.6 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जिले में एक-दो स्थानों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाली की खाड़ी में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला है। इसकी वजह से गुरुवार को जिले में एक-दो स्थानों में हल्की बारिश की संभावना है।

Updated on:
31 Oct 2024 09:46 am
Published on:
31 Oct 2024 09:45 am