बिलासपुर

खौफनाक: पति को डराने के लिए किए गए मजाक की कीमत पत्नी को जिन्दा जल कर चुकानी पड़ी

पति-पत्नी के बीच विवाद का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। आपसी झगडे के दौरान पत्नी ने पति को डराने के लिए मजाक-मजाक में माचिस की तीली जला ली। लेकिन उसे इस मजाक की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
less than 1 minute read
bilaspur_wife.jpeg

बिलासपुर. पति-पत्नी के बीच झगड़ा होना आम बात है। रिश्ता चाहे कोई भी हो हल्की नोंक-झोंक तो हर रिश्ते में रहती है। लेकिन अगर बात की जाए पति-पत्नी के रिश्ते की तो इसे बहुत संभाल कर निभाना पड़ता है। अगर पति-पत्नी के बीच की लड़ाइयां कई बार बहुत ही खतरनाक मोड़ ले लेती हैं।

जिले में भी पति-पत्नी के बीच विवाद का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। आपसी झगडे के दौरान पत्नी ने पति को डराने के लिए मजाक-मजाक में माचिस की तीली जला ली। लेकिन उसे इस मजाक की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार बीते 9 दिसंबर को कोनी थाना क्षेत्र के सेमरताल के रहने वाले सेवक सिंह ठाकुर का अपनी पत्नी ललिता सिंह ठाकुर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था । जब झगड़ा खत्म हो गया तो पत्नी ने मजाक-मजाक में माचिस की तीली जला ली और पति को डराने लगी।

इसी दौरान गलती से तीली उसके स्वेटर से छू गया और देखते देखते उसने तेज आग पकड़ ली। जब तक आग बुझाया जाता ललिता बुरी तरह से झुलस गयी। उसे आनन फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहाँ इलाज के दौरान 16 दिसम्बर को उसकी मौत हो गयी।

मृतका ने पुलिस को पहले ही घटना के बारे में बायान दिया था कि उसकी लापरवाही की वजह से ये हादसा हुआ था। ऐसी में पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Updated on:
16 Dec 2019 07:34 pm
Published on:
16 Dec 2019 07:34 pm
Also Read
View All
भूमि विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तहसीलदार किसी को दस्तावेज़ पेश करने के लिए नहीं कर सकता मजबूर

बिलासपुर में सर्पदंश मुआवजा रैकेट का नया खुलासा, 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, शव पहुंचते ही गिरोह को देते थे सूचना

Chhattisgarh News: 24 से 27 जुलाई तक बदलेगा ट्रेनों का संचालन, बोल बम श्रद्धालुओं का फूटा गुस्सा, 7 दिन में मांगें नहीं मानीं तो रेल रोको आंदोलन

बिलासपुर में बड़ा हादसा, खेत जाते समय श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 की मौत, 6 गंभीर घायल

RTE सीटें 85 हजार से घटकर 30 हजार, छत्तीसगढ़ HC ने पूछा- अगस्त में एडमिशन होगा तो गरीब बच्चे पढ़ाई कब करेंगे?