बिलासपुर

CG Crime News: सीयू कैंपस में महिला ने बच्चों संग की आत्महत्या की कोशिश, मची अफरा-तफरी, जानें पूरा मामला

Crime News: बिलासपुर जिले के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में कार्यरत स्टॉफ की पारिवारिक विवाद ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया, जब पीड़ित महिला सुप्रिया देवी अपने दो बच्चों के साथ कैंपस पहुंचकर आत्महत्या की कोशिश करने लगी।
2 min read
पत्नी बोली- अविवाहित बताकर किया धोखा (फोटो सोर्स- पत्रिका)
पत्नी बोली- अविवाहित बताकर किया धोखा (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG Crime News: बिलासपुर जिले के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में कार्यरत स्टॉफ की पारिवारिक विवाद ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया, जब पीड़ित महिला सुप्रिया देवी अपने दो बच्चों के साथ कैंपस पहुंचकर आत्महत्या की कोशिश करने लगी। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसे रोका और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाइश देकर अपने साथ थाने ले गई। महिला करीब पांच घंटे तक थाने में बैठी रही, लेकिन उसका आरोप है कि उसकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और न ही उसकी बात गंभीरता से सुनी गई। निराश होकर वह वहां से निकलकर न्याय की गुहार लगाने कलेक्टर कार्यालय भी पहुंची। महिला ने बताया कि यूनिवर्सिटी के कॉमर्स विभाग में कार्यरत क्लर्क राज ब्रदर्स उसके पति है लेकिन उसके घर वाले उसकी किसी और से शादी कराना चाहते हैं ऐसे में वह अधिकारियों से गुहार लगा रही है।

2018 में शादी करने का दावा

महिला सुप्रिया देवी दावा कर रही कि उसकी शादी 2018 में यूनिवर्सिटी में पदस्थ क्लर्क राज ब्रदर्स से पटना के मंदिर में हुई थी। 2023 में जब उसकी नौकरी लगी तो उसने उसे साथ में बिलासपुर कोनी ले आया। लेकिन पारिवारिक दबाव के कारण अब राज उसे अपनाने से इंकार कर रहा है।

यूनिवर्सिटी के स्टॉफ को बिहार की महिला अपने पति होने की बात कह रही है। जिस दिन मारपीट हुई थी उसी दिन महिला की शिकायत पर क्लर्क पर एफआईआर दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी। महिला अपने पहले पति को छोडक़र दो बच्चों के साथ कोनी में रहती है। क्लर्क के घर साफ-सफाई का काम करती है। ऐसे में दोनों के बीच इंट्रेक्शन हुआ होगा। अब महिला शादी करने की बात कर रही। क्लर्क का परिवार मना कर रहा है। - हरीश शेंडे, थाना प्रभारी कोनी

Updated on:
19 Feb 2026 10:29 am
Published on:
19 Feb 2026 10:29 am