बॉलीवुड

फिल्मों के लिए इन 10 एक्ट्रेसेज को लुटानी पड़ी अपनी आबरू!

फिल्मों के लिए इन 10 एक्ट्रेसेज को लुटानी पड़ी अपनी आबरू!

4 min read
Oct 28, 2017
Dus_Ka_Dum

फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच की घटना आम हो चली हैै। अब तक न जाने कितनी ही एक्ट्रेस फिल्मों में काम पाने के बदले अपनी आबरू लुटा चुकी हैं। आईए जानते है ऐसी ही 10 एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने फिल्मों में काम पाने के लिए बहुत कुछ खोया है...

स्वरा भास्कर
'तनु वेड्स मनु रिर्ट्न्स' में कंगना रानौत की दोस्त का किरदार निभाने वाली स्वरा भास्कर को भी कास्टिंग काउच से रूबरू होना पड़ा था। स्वरा ने बताते हुए कहा कि एक बार जब वे ऑडिशन देने गई तो उन्होंने पूछा कि आप क्या-क्या कर सकती है। इसके जवाब में उन्होंने अपनी सारी खूबियां गिना दी, लेकिन उसके बाद भी जब उसने पूछा कुछ और तो स्वरा को समझ आया। उस वक्त स्वरा ने उन्हें कहा कि मैं सेक्स नहीं कर सकती और मीटिंग वहीं खत्म हो गई। हालांकि ने स्वरा ने उस शख्स का नाम नहीं बताया।

राजकुमार संतोषी और ममता कुलकर्णी
फेमस डायरेक्टर राजकुमार संतोषी भी कास्टिंग काउच के आरोप से बच नहीं सके। अभिनेत्री ममता कुलकर्णी संतोषी पर यह आरोप लगाया था कि फिल्म "चाइना गेट" की शूटिंग के दौरान राजकुमार संतोषी ने उन्हें सेक्स का ऑफर दिया था, जब ममता ने उनकी बात नहीं मानी तो उसे फिल्म में उसका रोल कम कर दिया गया। उस समय ममता किसी अन्य मामले को लेकर भी चर्चा में थी।

सुभाष घई और रीना गोलन
इजरायली मॉडल रीना गोलन ने आरोप लगाया था कि जब वह हीरोइन बनने का सपना लेकर भारत आई तो सुभाष घई ने उसे कास्टिंग काउच का ऑफर दिया। रीना ने अपनी आत्मकथा में खुलासा किया किया था कि भारत में काम दिलवाने की एवज में सुभाष घई जैसी कई नामी हस्तियों ने उन्हें कास्टिंग काउच का ऑफर दिया था।

इरफान खान और ममता पटेल
पान सिंह तोमर" में इरफान खान की को स्टार ममता पटेल ने खान पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया था। ममता के अनुसार फिल्म की शूटिंग के दौरान इरफान ने उसका शारीरिक शोषण किया। ममता का कहना था कि इरफान ने फिल्म में काम दिलवाने का लालच देकर ऎसा काम किया।

सुभाष कपूर और गीतिका त्यागी
एक्ट्रेस गीतिका त्यागी ने सुभाष कपूर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। यही नहीं गीतिका ने सोशल साइट्स पर एक वीडियो भी अपलोड किया था जिसमें कपूर गीतिका के साथ यौन दुर्व्यवहार के बारे में बात करते हुए नजर आते है। यहां तक की गीतिका ने कपूर को चांटा तक जड़ दिया था। हालांकि वीडियो में कितनी सच्चाई थी, यह बात "राज" बन कर रह गई।

दिबाकर बनर्जी और पायल रोहतगी
साल 2011 में टीवी रिएलिटी शो "बिग बॉस" कंटेस्टेंट रही पायल रोहतगी ने निर्देशक दिबाकर बनर्जी पर छेड़छाड़ और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। पायल के मुताबिक जब बनर्जी ने उसे फिल्म संघाई में रोल देने के लिए अप्रोच किया था तब उसके साथ छेड़छाड़ की थी। बाद में डायरेक्टर ने दोस्त का बचाव करते हुए पायल का मानसिक रूप से अस्थिर बताया था।

मधुर भंडारकर और प्रीति जैन
जाने-माने फिल्मकार मधुर भंडारकर पर एक्ट्रेस प्रीति जैन ने फिल्म में काम देने का लालच देकर सेक्स करने का आरोप लगाया। प्रीति का आरोप था कि भंडारकार ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। प्रीति के मुताबिक 1999 से 2004 के बीच उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद 2004 में प्रीति ने मधुर के खिलाफ कास्टिंग काउच का केस दर्ज करवाया। 2006 में यह केस खारिज कर दिया गया। 2009 में री ओपन हुआ और मधुर इस आरोप से मुक्त हो गए।

शक्ति कपूर स्टिंग ऑपरेशन
2005 में एक न्यूज चैनल ने शक्ति कपूर का स्टिंग ऑपरेशन कर शक्ति कपूर के कास्टिंग काउच का खुलासा किया। स्टिंग ऑपरेशन में शक्ति कपूर एक महिला टीवी रिपोर्टर से कह रहे थे कि अगर फिल्मों में काम करने की इच्छुक है तो उसे काास्टिंग काउच के लिए तैयार रहना होगा। यहीं नहीं स्टिंग ऑपरेशन में शक्ति कपूर को महिला पर शारीरिक संबध बनाने का दबाव डालते हुए भी दिखाया गया। जब स्टिंग ऑपरेशन का टेप जारी हुआ तो बॉलीवुड में तहलका मच गया। हालांकि शक्ति कपूर ने दावा किया कि यह उनके खिलाफ साजिश है और यह वीडियो फर्जी है।

अमन वर्मा स्टिंग ऑपरेशन
शक्ति कपूर के साथ साथ अमन वर्मा भी कास्टिंग काउच के आरोप लगे जिसका खुलासा स्टिंग ऑपरेशन के जरिए हुआ। वर्ष 2005 में एक न्यूज चैनल ने एक टेप जारी किया गया जिसमें अमन वर्मा एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। हालांकि अमन वर्मा ने आरोपों का खंडन करते नजर आए। मामले को लेकर सलमान सहित कई नामी बॉलीवुड सितारें अमन के बचाव में उतरे।

सुचित्रा कृष्णामूर्ति
साल 2009 में एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णामूर्ति ने अपने ब्लॉग पर चौंकाने वाला खुलासा किया। एक्ट्रेस ने कहा था, वह एक प्रोड्यूसर का सेक्शुयल शिकार होने से बच गई क्योंकि वह उसकी फिल्म से आउट हो गई थी। हालांकि एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर के नाम का खुलासा नहीं किया।

ये भी पढ़ें

गोलमाल अगेन ने आठवें दिन भी बॉक्स आॅफिस की ताबड़तोड़ कमाई, अब तक कमाए इतने करोड़
Published on:
28 Oct 2017 08:03 pm
Also Read
View All