
Gomaal_Again
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'गोलमाल अगेन' एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। 20 अक्टूबर को रिलीज हुई गोलमाल अगेन साल 2017 की सबसे बड़ी फिल्म बनने की और कदम बढ़ा चुकी है। ये फिल्म अपने पहले 4 दिन में ही 100 करोड़ी क्लब शामिल हो गई थी। इसका डंका भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जमकर बज रहा है। गोलमाल अगेन अब तक डोमेस्टिक बॉक्स आॅफिस पर 143.33 करोड़ की बंपर कमाई कर चुकी हैं। वहीं बात करें ओवरसीज बॉक्स आॅफिस की तो अब तक 28.72 करोड़ रुपए कमा चुकी है। इस तरह कुल मिलाकर अब तक ओवरआॅल 172.5 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी है।
अजय देवगन , अरशद वारसी , तुषार कपूर , परिणीति चोपड़ा और तब्बू की फिल्म गोलमाल अगेन एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाती जा रही है। फिल्म को रिलीज के पहले ही दिन से अच्छी खासी ओपनिंग हाथ लगी है। फिल्म ने अब तक सलमान खान और शाहरुख खान के कई रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। साल 2017 में बाहुबली के बाद ये दूसरी ऐसी फिल्म है जिसने ओपनिंग डे 30.14 करोड़ की कमाई की है।
बता दें फिल्म की लागत 70-80 करोड़ बताई जा रही हैं लेकिन फिल्म ने अपने बजट से दोगुना का कारोबार किया है। जिसे देखकर फिल्म की टीम समेत फिल्म के डायरेक्टर भी खूब खुश है। इसलिए तो उन्होंने फिल्म के सफलता के बाद अपनी फिल्म गोलमाल का पांचवा पार्ट भी बनाने ने बारे में सोच रहे है। बात करें तो फिल्म की पहले दिन की कमाई 2017 में रिलीज हुई फिल्मों में सिर्फ बाहुबली-2 से कम थी।
फिल्म रिलीत के इतने दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किए जा रही है। यानी की यह बात साफ है लोग आज भी इस फिल्म का मजा लुटने के लिए थिएटर तक खींचे चले आ रहे है। यह बॉलीवुड की ऐसी हॉरर कॉमेडी फिल्म है जो महज 4 दिनों के अन्दर ही 100 करोड़ का कारोबार कर बैठी है। इतना ही नहीं फिल्म के सभी पात्रों ने फिल्म में जीत लिया है। फिल्म की कहानी चार लड़कों की है जो एक अनाथ आश्रम में पले बड़े हुए है। फिल्म में हॉरर कॉमेडी के एंगल ने फिल्म में जान भर दी है।
Updated on:
28 Oct 2017, 5:37 PM IST
Published on:
28 Oct 2017, 5:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.