29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तो इस वजह से पिट गई आमिर की सीक्रेट सुपरस्टार…वहीं अजय की गोलमाल ने किया 100 का आंकड़ा पार!!!

तो इस वजह से पिट गई आमिर की सीक्रेट सुपरस्टार...वहीं अजय की गोलमाल ने किया 100 का आंकड़ा पार!!!
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 28 Oct 2017, 3:21 PM IST

golmaal 4 and secret superstar

golmaal 4 and secret superstar

जैसा की हम सब जानते हैं हाल में आमिर खान और अजय देवगन की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार और गोलमाल 4 दिवाली के दिन रिलीज हुई। उम्मीद की जा रही थी की हमेशा की तरह आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार अजय देवगन की गोलमाल से कहीं बेहतर साबित होगी लेकिन इस बार का गोलमाल धमाका आमिर के लिए काफी घातक साबित हुआ। जी हां इस बार आमिर की सीक्रेट सुपरस्टार पिट गई। ये फिल्म दंगल की तरह धमाका नहीं कर पाई लेकिन इसे समीक्षकों के साथ दर्शकों की जमकर प्रशंसा मिली है। यूं तो कंटेंट के हिसाब से फिल्म को साल की बेहतरीन फिल्म करार दिया गया है लेकिन आमिर कई जगहों पर चूक गए। बता दें बेहतर कहानी और अभिनय से सजी आमिर खान -जायरा वसीम की फिल्म लोगों को जमकर प्रशंसा मिली, लेकिन वह कमाई करने में थोड़ी कमजोर साबित हुई।

अगर पुराने आंकड़ो की बात की जाए तो आमिर की पिछली फिल्म दंगल ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ की कमाई की थी लेकिन सीक्रेट सुपरस्टार को उतना कमाने में चार दिन का वक्त लग गया। आमिर की 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई सीक्रेट सुपरस्टार ने गुरुवार को 4.80, शुक्रवार 9.30, शनिवार 8.71, रविवार 8.50 और सोमवार को 3.05 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह भारतीय बाजार में फिल्म ने कुल 34.36 करोड़ का कलेक्शन किया। ओवरसीज में भी सोमवार तक फिल्म ने करीब 20.22 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर पाई। फिल्म का कुल बजट 40-50 करोड़ के बीच का बताया जा रहा है। हालांकि मेकर्स ने इस बारे में कुछ खुलासा नहीं किया है। वहीं अगर अजय देवगन की गोलमाल की बात की जाए तो इस फिल्म ने 7 दिन में164 करोड़ रुपये की कमाई कर ली।

कहा जा रहा है की आमिर इस बार कई जगहों पर चूक गए हैं। दरअसल ये फिल्म 15 साल की इंसिया और घरेलू हिंसा की शिकार उसकी मां नजमा के संघर्ष की कहानी है। लेकिन प्रचार में सिर्फ इंसिया की कहानी को दिखाया गया। लोगों का मानना है कि मार्केटिंग के दौरान इंसिया की मां की कहानी को छिपाना फिल्म के लिए घातक साबित हुआ। शुरु से ही कहानी को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन बना रहा।

माना जा रहा है कि दिवाली के हफ्ते में लोगों का मूड हल्की-फुल्की मनोरंजक फिल्म देखना होता है। सीक्रेट सुपरस्टार का इस हफ्ते रिलीज होना गलत नहीं था, गोलमाल अगेन जैसी मसाला से भरपूर फिल्म से इसे नुकसान हो गया।