
लखनऊ. इस दिवाली दो बड़े बने की फिल्म रिलीज हुईं। पहली गोलमाल अगेन और दूसरी सिक्रेट सुपरस्टार। दोनों की ही रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रही लेकिन बॉक्स ऑफिस पर Golmaal Again बाजी मारती दिखाई पड़ रही है। बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार से दौड़ रही यह फिल्म शुरुआती 6 दिनों में 120 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। लखनऊ में भी इस फिल्म को ज्यादा दर्शक मिले हैं।
राजधानी के वेव सिनेमा के एजीएम बृजेश सोनी के मुताबिक, सिक्रेट सुपरस्टार की तुलना में गोलमाल अगेन को ज्यादा दर्शक मिले हैं। लखनऊ वालों को भी ये फिल्म काफी भा रही हैं। वहीं खबरों की मानें तो सिर्फ देश ही नहीं विदेश में भी यह हॉरर कॉमेडी फिल्म जबरदस्त बिजनेस कर रही है। मंगलवार तक फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 25.47 करोड़ रहा है। इस तरह फिल्म की दुनिया भर की कमाई 142.36 करोड़ रु. पहुंच गई है। उम्मीद है हफ्ते भर में यह 150 करोड़ का आकड़ां छू लेगी।
बता दें कि 'गोलमाल अगेन' को लगभग 3,500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था. सूत्रों की मानें तो फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रु. है जिसमें 80 करोड़ रु. प्रोडक्शन लागत है जबकि 20 करोड़ रु. प्रमोशन की लागत बताई जाती है। राजधानी में भी ज्यादातर सिनेमा हॉल में इस फिल्म को रिलीज किया गया है। वेव में इस फिल्म के 11 शो चल रहे हैं।
सिंगल स्क्रीन पर भी लखनऊ में इस फिल्म को काफी दर्शक मिले हैं। बता दें, 'गोलमाल अगेन' रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'गोलमाल' सीरीज की चौथी फिल्म है। फिल्म के पिछले पार्ट्स दर्शकों द्वारा काफी पसंद किए गए थे। नई फिल्म में भी रोहित शेट्टी 'गोलमाल' का जादू दर्शकों पर चलाने में कामयाब हुए हैं। चौथे पार्ट की सफलता के बाद रोहित शेट्टी और 'गोलमाल अगेन' की टीम ने फिल्म के पांचवें पार्ट के आने के संकेत दे दिए हैं। दर्शकों को अब पांचवें पार्ट का इंतजार है।
Published on:
25 Oct 2017, 6:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.