बॉलीवुड

’12वीं फेल’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी रफ्तार, 22वें दिन भी करोड़ों में जारी है कलेक्शन

12th Fail Box Office Collection Day 22: '12वीं फेल' ने बॉक्स ऑफिस पर 22वें दिन अच्छा बिजनेस किया है। विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ने शुक्रवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हार नहीं मानी।

less than 1 minute read
Nov 17, 2023

12th Fail Box Office Collection Day 22: विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी '12वीं फेल' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है।1 करोड़ से ओपनिंग करने वाली इस मूवी की कमाई हर दिन के साथ बढ़ रही है। पहले हफ्ते फिल्म ने 13 करोड़ का बिजनेस किया था। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार '12वीं फेल' ने 22वें दिन 0.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के हिसाब से 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का 22 दिन में कुल बिजनेस 36.64 करोड़ का किया है।


कन्नड़-तेलुगु में भी बज रहा डंका

विक्रांत मैसी और पल्लवी लालवानी की इस मूवी की सफलता को देखते हुए इसे हिंदी के अलावा कन्नड़ और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया। हालांकि, उन दोनों भाषाओं में फिल्म की कमाई कुछ खास नहीं है।
तेलुगु में '12वीं फेल'’ ने तीन दिन में सिर्फ 6 लाख कमाए, कन्नड़ में फिल्म ने केवल 4 लाख की ही कमाई कर पाई है। इंडिया के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी '12वीं फेल' अच्छा बिजनेस कर रही है।

नॉवेल बेस्ड है '12वीं फेल'
फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी की लाइफ जर्नी पर लिखी गई अनुराग पाठक की फेमस नॉवेल पर बेस्ड है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मनोज कुमार शर्मा और श्रद्धा जोशी ने सारी परेशानियों को हैंडल करते हुए अपने गोल को हासिल किया। फिल्म में मेधा शंकर, प्रियांशु चटर्जी, संजय बिश्नोई, हरीश खन्ना, विकास दिव्यकीर्ति और विजय कुमार डोगरा अहम रोल में है।

Published on:
17 Nov 2023 01:03 pm
Also Read
View All
रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा