बॉलीवुड

12th Fail Box Office Collection: ’12वीं फेल’ ने ‘तेजस’ को चटाई धूल, दूसरे दिन कलेक्शन में निकली आगे

12th Fail Box Office Collection Day 2: विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' ने शनिवार को कंगना रनौत की तेजस को औंधेमुंह गिरा दिया है, 12वीं फेल ने दूसरे दिन शानदार कलेक्शन किया है।
less than 1 minute read
• •
Oct 28, 2023
12th_fail_box_office_collection_day_2.jpg
विक्रांत मैसी की 12वीं फेल ने दूसरे दिन किया कमाल

Box Office Collection: 12वीं फेल (12th Fail) शुक्रवार यानी 27 अक्टूबर को कंगना की तेजस के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी पहले दिन तो दोनों ही फिल्मों ने एकदम घटिया कलेक्शन किया था पर दूसरे दिन विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को मात दे दी है दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गए हैं और शनिवार को किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है ये भी पता चल गया है Sacnilk ने अर्ली ट्रेड के अनुसार जो आंकडे़ें जारी किए है उसमें शुक्रवार को विक्रांत मैसी की फिल्म ने धांसू कलेक्शन कर तेजस को पीछे छोड़ दिया है।

12वीं फेल ने किया दूसरे दिन तेजस को फेल (12th Fail Box Office Collection Day 2)
Sacnilk
के अनुसार शुक्रवार को जो बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सामने आए है उनके अनुसार 12वीं फेल ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया है पर यह आकड़े शाम होते-होते ऊपर-नीचे हो सकते हैं अगर ये सही रहा तो 12वीं फेल की कुल कमाई 2.85 करोड़ हो जाएगी।

बता दें, कंगना रनौत की तेजस ने शनिवार दूसरे दिन महज 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया है जिस वजह से 12वें फेल उससे आगे निकल गई है दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई है जिस वजह से दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है और रविवार को भी इससे अच्छे कलेक्शन कि उम्मीद की जा रही है।

Published on:
28 Oct 2023 03:43 pm
Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन किया जबरदस्त कलेक्शन, 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

जावेद अख्तर के बयान ‘कैप्टन स्मित को मिले महावीर चक्र’ को मुकेश खन्ना ने दिया समर्थन! बोले- चंद्रशेखर आजाद को भी देना चाहिए अवॉर्ड

स्मित मच्छार: सनी देओल, विक्की कौशल और तमन्ना भाटिया हुए घायल कैप्टन के मुरीद, पोस्ट में की तारीफें

मुंबई CJP आंदोलन पर भड़के मुकेश खन्ना, Gen Z को लेकर भी दिया बयान, बोले- पूरे ड्रामे को फंड किया गया

174 यात्रियों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के मुरीद हुए सलमान खान, पोस्ट में लिखा- कमाल कर दिया पायलट जी