
12th Fail On OTT Release: इस साल एनिमल, जवान, गदर 2 और जवान जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस शानदार कमाई है। इन सबके बीच कम बजट की फिल्म 12वीं फेल ने इतिहास रच दिया है और एक्सपेक्टेड से ज्यादा की कमाई किया है। अब फिल्म OTT प्लेटफार्म पर रिलीज होने को तैयार है।
इस OTT पर रिलीज होगी फिल्म
12वीं फेल में विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ाने किया है। 12वीं फेल की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। विक्रांत मैसी की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज होगी, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 12वीं फेल अगले साल की शुरुआत में रिलीज होगी। हालांकि फिल्म की अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है। विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में फिल्म 12वीं फेल क्रिटिकली और कमर्शियली सफल रही है। विक्रांत ने हाल ही में कन्फर्म किया कि इस फिल्म को ऑस्कर 2024 के लिए भेजा गया है।