बॉलीवुड

ट्रेलर रिलीज के साथ ही जारी हुए ‘धड़क’ 2 नए पोस्टर, जाह्नवी और ईशान दिखे रोमांटिक अंदाज में

इन पोस्टर्स को डायरेक्टर शशांक खैतान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
2 min read
• •
Updated: 11 Jun 2018, 3:43 PM IST
jhanvi kapoor
jhanvi kapoor

बॉलीवुड की खूबसूरत दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के लिए आज का दिन बेहद ही खास है। जाह्नवी की फिल्म 'धड़का' के ट्रेलर लॉन्च के कुछ ही घंटो पहले ही इस फिल्म के दो नए पोस्टर भी जारी किए गए। जाह्नवी के साथ ही उनके परिवार के लिए भी ये काफी इमोशनल कर देने वाला लम्हा है। इन पोस्टर्स में जाह्नवी और ईशान की जोड़ी बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है। इन पोस्टर्स को डायरेक्टर शशांक खैतान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

जाह्नवी के सिर पर नारियल रखते दिखे ईशान:
बता दें कि जारी किए गए एक पोस्ट में ईशान, जाह्नवी के सिर पर नारियल रखते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे पोस्टर में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर रोमांटिक पोज में नजर आ रहे हैं। वहीं एक पोस्टर को देखकर ऐसा लगता है कि यह फिल्म के किसी ऐसे सीन की झलक है, जिसमें दोनों मस्ती मजाक कर रहे होंगे। 'धड़क' के डायरेक्टर शशांक खैतान ने ट्विटर पर लिखा है, 'फिल्म धड़क का ट्रेलर रिलीज होने में अब बस चंद घंटे ही बचे हैं। मैं इस समय बहुत एक्साइटेड और नर्वस फील कर रहा हूं।

डायरेक्टर शशांक खैतान ने ट्विटर पर लिखा ये:
पोस्टर रिलीज करते हुए फिल्म ‘धड़क’ के डायरेक्टर शशांक खैतान ने ट्विटर पर लिखा है, ‘फिल्म धड़क का ट्रेलर रिलीज होने में अब बस चंद घंटे ही बचे हैं। मैं इस समय बहुत एक्साइटेड और नर्वस फील कर रहा हूं। मुझे इस बात का पक्का भरोसा है कि मेरे बच्चे जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर इस समय अपने पेट में बटरफ्लाई महसूस कर रहे होंगे। करण जौहर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद कि आपने हमें यह मौका दिया। आप कमाल के इंसान हो।’

ईशान ने जाह्नवी को लेकर कही ये बात:
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ईशान ने जाह्नवी को लेकर बात की। उन्होंने जाह्नवी के साथ काम करने के दौरान के अपने अनुभव को मीडिया के साथ शेयर किया। ईशान से जब पूछा गया कि उनकी को-स्टार जाह्नवी कैसी हैं। इस पर उन्होंने कहा, 'जाह्नवी बहुत पॉजिटिव है। उनके साथ काम करना अच्छा था क्योंकि काम को लेकर वो बहुत सजग रहती हैं। उनके होने से सेट पर भी माहौल खुशनुमा रहता है।'

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब