बॉलीवुड

इस साल इन 10 ऐतिहासिक फिल्मों का होगा आगाज, हर फिल्म से जु़ड़ा होगा देश का इतिहास

इस साल बॅालीवुड इंडस्ट्री में कई ऐतिहासिक फिल्में बनने जा रही हैं।
4 min read
• •
Updated: 18 Apr 2018, 3:54 PM IST
historical movies
historical movies

इस साल बॅालीवुड इंडस्ट्री में कई ऐतिहासिक फिल्में बनने जा रही हैं। आज निर्देशक करण जौहर ने अपने अगले ड्रीम प्रोजेक्ट का ऐलान किया। वह जल्द ही 1940वें दशक के एक पुराने पीरियड ड्रामा 'कलंक' पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम पहले 'शिद्दत' रखा गया था जिसे बदलकर वापस 'कलंक' कर दिया गया है। कल करण ने ट्विटर पर इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया। यह फिल्म 10 अप्रेल, 2019 को रिलीज होगी। इसका निर्देशन अभिषेक वरमन करेंगे।

बड़ी स्टार कास्ट करेगी साथ काम:

बता दें इस फिल्म में आलिया भट्ट , वरुण धवन, माधुरी दिक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और अादित्य रॅाय कपूर जैसे बड़े स्टार्स अहम किरदारों में नजर आएंगे। ऐसा कई साल बाद होगा जब इतनी बड़ी स्टार कास्ट एक साथ काम करेगी। गौरतलब है कि पहले 'शिद्दत' जिसका नाम बदलकर 'कलंक' हो गया है, उसमें श्रीदेवी मुख्य भूमिका निभाने वाली थीं लेकिन उनकी मौत के बाद उनका किरदार अब माधुरी अदा करेंगी।

इस फिल्म के अलावा इस साल कई फिल्मों पर काम चल रहा है जो इतिहास से ताल्लुख रखती हैं। तो आइए एक नजर उन फिल्मों की ओर डालते हैं।

राजी

आलिया भट्ट की फिल्म राजी 1971 में हुई इंडो-पाकिस्तान की जंग पर आधारित है। इस फिल्म में वह भारतीय जासूस का किरदार अदा कर रही हैं। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आलिया के अलावा एक्टर विक्की कौशल भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। धर्मा प्रोडक्शन और जंगली पिक्चर्स द्दारा निर्मित फिल्म ‘राजी’ की शूटिंग कश्मीर, मुंबई और पंजाब में की गई है। यह फिल्म 11 मई को रिलीज होगी।

'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी'

कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' की कहानी रानी लक्ष्मी बाई की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में कंगना रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभा रही हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म से टीवी स्टार अंकिता लोखंडे भी बॅालीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' 3 अगस्त को रिलीज होगी। पहले फिल्म की रिलीजिंग डेट 27 अप्रेल थी लेकिन कुछ वजहों के चलते फिल्म की रिलीजिंग डेट को बड़ा दिया गया।

ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान

आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' भी 19वें दशक का एक पीरियड ड्रामा है। इस फिल्म में आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, जायरा वसीम मुख्य किरदारों में है। यह फिल्म 7नवंबर को रिलीज होगी।

परमाणु

'परमाणु' 1998 में भारत सरकार द्वारा राजस्थान के पोखरण में किए गए परमाणु परीक्षण पर आधारित है। इस फिल्म में जॅान अब्राहम और डायना पेंटी लीड रोल निभा रहे हैं। फिलहाल फिल्म लीगल मुद्दों में फंसी है।

पानीपत

संजय दत्त की फिल्म 'पानीपत' के तृतीय युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा अर्जुन कपूर और कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

गोल्ड

अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' आजाद भारत के सबसे पहले ओलम्पिक गोल्ड पर आधारित है जिसे भारत ने साल 1948 के ओलम्पिक खेलों के दौरान जीता था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म 15 अगस्त के दिन रिलीज किया जाएगा। बता दें इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस बॅालीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

बैटल ऑफ सारागढ़ी

रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म 'बैटल ऑफ सारागढ़ी ' की कहानी 1897के दशक में हुए युद्घ पर आधारित है। इस फिल्म में रणदीप हलवंदर इशार सिंह की भूमिका में नजर आएंगे।

पल्टन

जेपी दत्ता की फिल्म 'पल्टन' की कहानी1967 में हुए नाथुला और चोला पर हुए हमले पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और गुरमीत चौधरी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। पल्टन इसी साल 7 सितंबर को रिलीज होगी।

तानाजी
अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' की कहानी सुबेदार तानाजी मालुसरे की जीवनी पर आधारित है। यह शिवाजी की फॅाज के सेनापती थे। हालांकि इस फिल्म की तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ है।

Published on: