बॅालीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म 'राजी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल में आलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म से जुड़ी एक खास बात शेयर की। आलिया ने बताया कि,' मैंने एक्चुअली बहुत सारी पुरानी हिंदी फिल्में देखी, ताकि उस दौर को बेहतर ढंग से जान-समझ पाऊं। चूंकि राजी 1971 में सेट है, तो मैंने सिलसिला, कभी-कभी और ऐसी कई फिल्में देखी। बहुत से लोग काफी हैरान थे कि मैंने ये फिल्में पहले नहीं देखी हैं, लेकिन तब मैं पैदा ही नहीं हुई थी, तो कैसे देखती!'