बॉलीवुड

बॉलीवुड के ये 6 मशहूर स्टार्स नहीं डाल सकते भारत में वोट, वजह आपके होश उड़ा देगी

क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के कई सेलेब्स ऐसे भी हैं जो भारत में वोट नहीं कर सकते।

2 min read
Mar 19, 2019
bollywood celebs
bollywood celebs

लोकसभा चुनाव करीब हैं। ऐसे में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। पीएम मोदी ने भी बॉलीवुड के कुछ कलाकारों से अपील की है कि वे वोटिंग को लेकर नागरिकों को जागरुक करें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के कई सेलेब्स ऐसे भी हैं जो भारत में वोट नहीं कर सकते। आइए जानते हैं ऐसे सितारों के बारें में।

कैटरीना कैफ:
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ का जन्म हॉन्गकॉन्ग में हुआ था उनके पिता कश्मीर के एक बिजनेसमैन हैं और उनकी मां एक वकील हैं। इसके साथ-साथ वह एक चैरिटी वर्कर भी हैं। 14 साल की उम्र में कैटरीना एक हवाई ब्यूटी कॉन्टेस्ट की विजेता रहीं। जिसके बाद उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। कैटरीना का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है।

जैकलीन फर्नांडिस:
जैकलीन का जन्म 11 अगस्त 1985 मे मनामा(बहरीन) में हुआ था। जैकलीन साल 2006 में मिस यूनिवर्स श्रीलंका रह चुकी हैं। 2009 में वो पहली बार बॉलीवुड फिल्म 'अलादीन' मे नजर आईं। लेकिन उनके पास भी भारतीय नागरिकता नहीं है।

दीपिका पादुकोण:

बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण का डेनमार्क में हुआ था। जन्म के लगभग एक साल बाद ही अपनी फैमिली के साथ बेंगलुरु शिफ्ट हो गई थीं। उनके पास डेनमार्क की नागरिकता है। ऐसे में वह यहां वोट नहीं डाल सकतीं।

नरगिस फाखरी:
अभिनेत्री नरगिस फाखरी का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ। नरगिस ने अपने करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में मॉडलिंग से की। उनके पास भी भारतीय नागरिकता नहीं है। ऐसे मे उन्हें भारत में वोट डालने का अधिकार नहीं है।

सनी लियोनी:

सनी लियोनी के पास भी भारतीय नागरिकता नहीं है। उनका जन्म सर्निया(ओंटारियो, कनाडा) की एक सिख फॅमिली मे हुआ। आज वह बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं लेकिन वह यहां वोट नहीं डाल सकती।

अक्षय कुमार:
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का असली नाम 'राजीव हरीओम भटिया' है। अक्षय का जन्म तो पंजाब में हुआ लेकिन इनके पास कनाडा की नागरिकता है और इसके लिए इन्होनें भारत की नागरिकता भी छोड़ दी है। The economist में छपी एक पुरानी रिपोर्ट में अक्षय कुमार ने कहा था कि उनके पास दोहरी सिटिजनशिप है, लेकिन भारतीय कानून के तहत कोई भारतीय दो देशों का एक साथ नागरिक नहीं हो सकता। दूसरे देश की नागरिकता लेते ही भारतीय सिटिजनशिप खारिज हो जाती है।

Published on:
19 Mar 2019 05:38 pm