बॉलीवुड

इन 7 बॉलीवुड स्टार्स ने मेकअप से बदला हुलिया, राजकुमार राव तो पहचान में ही नहीं आए

बॉलीवुड मूवीज में कई कलाकारों ने रोल निभाने के लिए अपने लुक को पूरी तरह चेंज किया है। कई बार उनके स्क्रीन लुक को देख, पहली बार में उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है। इनमें से अगर बेहतरीन उदाहरण लें, तो फिल्म 'पा' में अमिताभ, 'राब्ता' में राज कुमार राव और 'धूम 2' में ऋतिक के निभाए किरदार शामिल है।
3 min read
• •
Updated: 30 Jul 2021, 5:45 PM IST
roles_in_movies.png

मुंबई। मूवीज में आपने अपने चहेते स्टार्स को कई तरह के किरदार निभाते देखा होगा। अमूमन एक्टर्स कपड़ों और अंदाज बदलने के अलावा नए किरदार में ज्यादा बदलाव नहीं कर पाते हैं। पर कई बार ऐसा भी देखा गया है कि किरदार को जीवंत दिखाने के लिए निर्माता एक्टर का पूरा हुलिया ही बदल देते हैं। उनके बदले हुए लुक को देख पहली बार में पहचानना भी मुश्किल हो जाता है। आइए जानते हैं किन स्टार्स को किन मूवीज में ऐसा दिखाया गया कि असली की पहचान पीछे रह गई—


अमिताभ बच्चन — पा

अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म 'पा' में एक बच्चे का रोल किया जिसे प्रोगेरिया नाम की बीमारी थी। इस मूवी में अमिताभ को लुक देने वाले अंतरराष्ट्रीय मेकअप आर्टिस्ट क्रिस्टिन टिंन्सले थे। इस लुक के लिए दोनों को 2009 में नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला।

राजकुमार राव — राब्ता

राजकुमार राव ने फिल्म 'राब्ता' में कैमियो किया था। इस मूवी एक्टर 324 साल के आदमी के रूप में नजर आए। इस मूवी में उन्हें पहचानना मुश्किल था। बताया जाता है कि इसके लिए उन्हें 16 लुक टेस्ट से गुजरना पड़ा। तब जाकर फाइनल लुक तय हुआ। तुम्बाड फेम मेकअप आर्टिस्ट जुबे जोहल ने एक्टर के लुक पर काम किया था।

कमल हासन — इंडियन

1996 में आई फिल्म 'इंडियन' में कमल हासन डबल रोल में थे। इसमें उन्होंने 70 साल की उम्र के व्यक्ति का रोल किया था। उनके इस लुक को मेकअप आर्टिस्ट माइकल वेस्टमोर और माइकल जोन्स ने तैयार किया था। इसके लिए कमल हासन को चौथा नेशनल अवॉर्ड मिला था।

ऋषि कपूर — कपूर एंड संस

कमल हासन की तरह ही ऋषि कपूर को भी अति वृद्ध व्यक्ति के रूप में 'कपूर एंड संस' फिल्म में देखा गया। इस मूवी में वे 90 साल के वृद्ध के रोल में नजर आए। उनके लुक को देखकर पहली बार में कोई नहीं कह पाया कि ये ऋषि कपूर ही हैं। उनका ये लुक मेकअप आर्टिस्ट ग्रेग केनोम ने दिया था। उन्हें 91वें आस्कर अवॉर्ड में 'वाइस' के लिए अवॉर्ड मिला था।

शाहरुख खान — फैन

शाहरुख ने अपनी फिल्म 'फैन' में डबल रोल किए थे। उनका फैन वाला लुक शायद ही कोई भूल पाए। अपनी उम्र से कहीं ज्यादा कम लग रहे शाहरुख को ये लुक ग्रेग केनोम ने ही दिया था।

ऋतिक रोशन 'धूम 2'

'धूम 2' फिल्म में सबसे ज्यादा ऋतिक रोशन ने दर्शकों को आकर्षित किया था। इस मूवी में वे अपने लुक को बदलने में माहिर दिखाए जाते हैं और इसीलिए पकड़ में नहीं आते हैं। फिल्म के एक सीन में एक्टर को बूढ़े सिक्योरिटी गार्ड, बूढ़ी औरत और बौने के रूप में भी दिखाया गया।

रणबीर कपूर — संजू

'संजू' फिल्म में रणबीर सिंह ने संजय दत्त का किरदार निभाया। इस किरदार में वे बिल्कुल वैसे ही दिखे, जैसे जवानी में संजय दत्त दिखा करते थे। उनकी चाल ढाल और अंदाज के अलावा बाकी का लुक प्रोस्थेटिक के सहारे सजाया गया। इस काम को प्रोस्थैटिक आर्टिस्ट डॉ मुरकी और हेयर स्टाइलिस्ट आलीम हकीम ने बखूबी अंजाम दिया।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव